फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government Primary Teachers Association submitted memorandum to CM regarding demands

Sirsa News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Government Primary Teachers Association submitted memorandum to CM regarding demands
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक धरना प्रदर्शन करते हुए।
सिरसा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला सिरसा इकाई ने लंबित मांगों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान विजय शर्मा ने की। इसके बाद संघ के सदस्यों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विजय शर्मा ने कहा कि सरकार आठ वर्ष पहले अध्यापकों के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लेकर आई थी। इसका खूब ढिंढोरा भी पीटा गया। नीति के अनुसार आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी प्राथमिक शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया गया है। इस कारण प्राथमिक विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात पूरी तरह गड़बड़ा गया है। अनेक स्कूल शिक्षक विहीन हो गए व कई स्कूलों में एक या दो अध्यापक ही काम संभाल रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सामान्य स्थानांतरण किए जाएं, ताकि सब स्कूलों में अध्यापक उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी के सदस्य तिलक भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ तो सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षकों को केवल शैक्षणिक कार्य करने के लिए ही कहती है। धरातल पर देखा जाए तो प्राथमिक शिक्षकों से सब प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला उपप्रधान भगत सिंह ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की इन मांगों को सरकार व विभाग जल्द से जल्द हल करे, वरना संगठन अपने संघर्ष को तेज करेगा। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को इन्हीं मांगों को लेकर संगठन करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेगा। मंच संचालन भूप सिंह डबवाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed