{"_id":"65aff4a88136eb8164092e24","slug":"goods-including-cash-and-a-bag-of-almonds-were-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-grocery-shop-sirsa-news-c-128-1-sir1002-14085-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किराना के दुकान के ताले तोड़कर नकदी व एक बैग बादाम सहित सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किराना के दुकान के ताले तोड़कर नकदी व एक बैग बादाम सहित सामान चुराया
विज्ञापन
रानियां। गांव ओटू में किराना स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोर 28 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। गांव ओटू के मुख्य रोड पर गांव अभोली निवासी नरेंद्र जिंदल की किराना की दुकान है।
जिंदल ने बताया कि सोमवार रात को करीब 9 बजे वह दुकान का शटर बंद करके घर आया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दुकान पर गया तो देखा कि शटर का ताला टूटा पड़ा था। चोर गल्ले में रखी 28 हजार की नकदी, एक गट्टा बादाम, 17 किलो अखरोट, काजू, केसर डब्बी व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दुकान का ताला तोड़कर वाशिंग मशीन की दो मोटर और नकदी चोरी
सिरसा। चोरों ने ग्रेवाल बस्ती में दुकान का ताला तोड़कर वाशिंग मशीन की दो मोटर और नकदी चोरी कर ली। शिकायतकर्ता रवि कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान ग्रेवाल बस्ती में है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो चोर वाशिंग मशीन की दो मोटर, 10 किलो तांबे की तार और गल्ले से नकदी चुरा ले गए। यह घटना सीसीटीवी में भी दिखी है। इसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। रवि के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।