फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Good news: thinking is changing towards daughters, Sirsa reached from eighth to seventh position in sex ratio

अच्छी खबर : बेटियों के प्रति बदल रही है सोच, लिंगानुपात में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंचा सिरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Good news: thinking is changing towards daughters, Sirsa reached from eighth to seventh position in sex ratio
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदल रही है। यही कारण है कि लिंगानुपात में जिले के अंदर काफी सुधार आ रहा है। वर्ष 2022 में जिले में एक हजार लड़कों पर 929 बेटियों ने जन्म लिया। प्रदेशभर में सिरसा जिला लिंगानुपात के मामले में आठवें से 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
सरकार ने भ्रूण हत्या और डिलिवरी से पहले भ्रूण लिंग की जांच पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2022 में प्रदेश का लिंगानुपात 917 पहुंच गया। वर्ष 2022 राज्य में औसतन दो लड़कियां ज्यादा पैदा हुई हैं। 2021 में 1000 लड़कों पर ये अनुपात 914 था। लिंगानुपात में प्रदेश में पहले नंबर पर फतेहाबाद है। यहां पर एक हजार लड़कों के मुकाबले 950 बेटियों ने जन्म लिया है। सबसे कम लिंगानुपात 883 रेवाड़ी जिले का रहा है।
विज्ञापन

पंजाब में किया था गिरोह का पर्दाफाश
बता दें कि जिले में गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को लेकर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य यहां से गर्भवती को पंजाब, यूपी में ले जाकर गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करवा रहे हैं। वर्ष 2022 में ही जिला के स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब में छापे मारकर गिरोह का पर्दाफाश कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या जन्म पर मिलती है 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि
सरकार ने कन्या के जन्म पर कई तरह की प्रोत्साहन स्कीम चलाई। इसको लेकर हरियाणा कन्या कोष बनाया गया। इसके अलावा एससी व गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार में पहली बच्ची के जन्म पर 21 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके बाद इसको दूसरी लड़की के जन्म पर भी लागू किया गया। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई।

भ्रूण में लिंग जांच रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सूचना मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है। इसी का परिणाम है कि जिला का लिंगानुपात सुधरा है। भविष्य में भी प्रयास रहेगा कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट होकर काम करता रहेगा। --- डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed