{"_id":"6ab95c804366921aa6062197","slug":"girl-will-select-for-brand-ambassador-for-bal-vivah-mukt-campaign-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165759-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाल विवाह मुक्त सिरसा अभियान के लिए चुनी जाएगी ब्रांड एंबेसडर लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाल विवाह मुक्त सिरसा अभियान के लिए चुनी जाएगी ब्रांड एंबेसडर लड़की
Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिले के गांव या शहर की योग्य लड़की को मिलेगा अवसर, चार प्रमुख मानदंडों पर होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन मिलकर बाल विवाह मुक्त सिरसा अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत जिले के किसी भी गांव या शहर से एक योग्य लड़की को ब्रांड एंबेसडर चुना जाएगा।
इसका उद्देश्य सिरसा को बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के उत्पीड़न और ऑनलाइन शोषण से मुक्त बनाना है। बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता तथा सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
पिछले करीब 20 दिनों से जिले के गांव-गांव में बाल अधिकारों और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम लाडो का गठन किया गया है। करीब 2000 लड़कियों को इस टीम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन से जुड़ी अन्य जिलों और प्रदेशों की लड़कियां भी इसमें सक्रिय हैं। चयनित ब्रांड एंबेसडर इस वर्ष फाउंडेशन के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहेगी।
वह अभियान की अगुवाई करेगी और राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में भी शामिल होगी। फाउंडेशन उसे सम्मानित कर पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी देगा।
चयन के मानदंड
ब्रांड एंबेसडर के चयन के लिए लड़की को चार प्रमुख योग्यताओं पर खरा उतरना होगा। उसके परिवार में कोई बाल विवाह नहीं हुआ होना चाहिए। वह कुपोषित नहीं होनी चाहिए और गाली-गलौज का प्रयोग न करती हो। साथ ही, उसे भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी अभियान अथवा सामाजिक सरोकार से जुड़ा होना चाहिए।
बच्चों के अधिकारों पर कार्यक्रम
सुनील जागलान ने बताया कि सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन देशभर में बाल अधिकारों पर काम कर रहा है। फाउंडेशन ने लाडो पंचायत के माध्यम से लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने की मांग उठाई है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन बच्चों के अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। वर्षभर बच्चों को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका लक्ष्य बच्चों के अधिकारों के हनन और उत्पीड़न को रोकना है।