फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   General Manager reprimanded the driver, operator and employees for missing the Sangaria route

संगरिया रूट मिस होने पर महाप्रबंधक ने चालक परिचालक और कर्मचारियों को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
General Manager reprimanded the driver, operator and employees for missing the Sangaria route
सिरसा। संगरिया वाया खारियां पर चालक परिचालक की ओर से रूट मिस किए जाने पर रोडवेज महाप्रबंधक ने दोनों सहित अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई और रूट मिस होने का स्पष्टीकरण मांगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई भी चालक परिचालक या अन्य कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल अब सख्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। समय अनुसार बसों को रवाना करने और सभी रूटों पर सुचारु रूप से बसों को चलाने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक ने निर्देश भी जारी किए। वहीं उन्होंने सख्ती करते हुए कहा कि अगर कोई भी चालक परिचालक या अन्य काई कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। किसी भी कर्मचारी को माफ नहीं किया जाएगा। रोडवेज महाप्रबंधक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी रूट पर बसों का समय मिस हो रहा है उनकी रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में पेश करें और चालक परिचालकों पर सख्ती करते हुए उन्हें समय अनुसार रूट पर भेजे। ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मुख्यालय से बस चलाने के थे निर्देश
मुख्यालय की ओर से सिरसा से संगरिया वाया खारियां रूट का सुबह का समय शुरू करने के निर्देश जारी होने के बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने डीआई और अन्य कर्मचारियों को बस सेवा शुरू करने की जानकारी दी। लेकिन चालक परिचालकों ने गौर न करते हुए समय मिस कर दिया। जिसके बाद महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को से जवाब मांगा और कारण पूछा। इस दौरान अधिकारियों ने जवाब भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी कर्मचारी ड्यूटी में कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समय मिस करने पर भी चालक परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। सभी बसों का समय पर संचालक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
--केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed