फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   From the main market to the internal roads of the city, they have become dilapidated, waiting for construction

Sirsa News: मुख्य बाजार से लेकर शहर की अंदरुनी सड़कें तक हो चुकीं जर्जर, निर्माण की जोह रही बाट

Sat, 08 Jun 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
From the main market to the internal roads of the city, they have become dilapidated, waiting for construction
सिरसा शहर की टूटी सड़क।
सिरसा। अभी तो प्री मानसून आया भी नहीं है, परंतु हलकी से बूंदाबांदी में ही शहर की सड़कों की पोल खुल गई है। मुख्य बाजारों से लेकर कॉलोनियों की सड़कें टूटी हुई हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। शहर की यह हालात तब है, जब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम में नगर परिषद व बीएंडआर के अधिकारियों को गड्ढे से खत्म करने के आदेश जारी किए थे। इधर, नगर परिषद के अधिकारियों ने एसटीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परंतु जब तक यह प्रक्रिया जब तक पूर्ण होगी, मानसून सीजन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों के बाद तत्कालीन उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने एडीसी डॉ. विवेक भारती की अगुवाई में विशेष कमेटी का गठन किया कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी थी। रिपोर्ट के अंदर 50 प्रतिशत गड्ढे भरे जाने और बाकी बचे 50 प्रतिशत गड्ढों के लिए टेंडर लगाने की बात कहीं गई थी। परंतु अब ये गड्ढे कब तक भरे जाएंगे, इसके लिए शहरवासी प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन

लोग बोले - अब आदत पड़ चुकी है
शहरवासी नरेश, सुखवीर, देसराज, राजकुमार ने बताया कि शहर में बाजारों में बड़े स्तर पर सड़कें टूटी हुई हैं। ये गड्ढे अधिकारियों को नजर नहीं आते हैं। ऐसे में शहर के अन्य इलाकों के गड्ढे कैसे नजर आएंगे। शहर के पॉश इलाकों तक में अधिकारी सड़कें दुरुस्त नहीं करवा पा रहे हैं। अधिकारी हाल ही में अप्रूव्ड हुई कॉलोनियों में नई सड़कें बनाने में जुटे हुए हैं। क्योंकि इनमें कई कॉलोनियां नेताओं की हैं। ऐसे में हमें तो अब गड्ढों की आदत पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सड़कें हैं निर्माण की बाट में

1 नगर परिषद कार्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क


2 पालिका बाजार

3 शिव चौक से अनाजमंडी



4. बिश्नोई मार्केट रोड

5 हिसारिया बाजार



6 काठमंडी रोड

7 डीसी कॉलोनी



8 राम कॉलोनी

9 बेगू रोड



10. मीना बाजार

11 रोड़ी बाजार



12. जनता भवन रोड

अरोडवंश चौक तक नहीं आता है नजर



अरोडवंश चौक से जनता भवन रोड अधिकारियों को नजर नहीं आता है। नियमित रूप से नगर परिषद के अधिकारी कार्यकारी अधिकारी के आवास पर जाते हैं। वहीं इसी रोड से वापस गुजरते हैं। लघु सचिवालय जाने के लिए भी नगर परिषद से निकलते हैं तो सभी चौक पर सड़कें टूटी हुई हैं, गड्ढे हो चुके हैं। महंगी गाड़ियों में अधिकारियों को इन गड्ढों का अहसास तक नहीं होता है।

महिला चिकित्सक को गंवानी पड़ी थी जान
बता दें कि कुछ समय पहले सदर बाजार में सुभाष चौक से सिटी थाना की ओर जा रही स्कूटी सवार युवा डॉक्टर सड़क में बने गड्ढे के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उस समय मृतक चिकित्सक के परिजनों ओर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ प्रर्दशन भी किया था। इसके अलावा कई बुजुर्ग व बच्चे गड्ढों के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं।




सिरसा में सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें हैं। 100 करोड़ के विकास कार्य की बात की जाती है। पर ये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। गड्ढों के नाम पर लाखों रुपया अधिकारी व ठेकेदार मिलकर खा चुके हैं। गड्ढों के चलते एक महिला चिकित्सक अपनी जान गंवा चुकी है। उसके बाद भी प्रशासनिक स्तर पर सुधार नहीं आया। सड़कों को लेकर अधिकारियों को शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।

सड़कों के गड्ढे भरने को लेकर टेंडर एसटीमेट बनाए जा रहे है। टेंडर लगाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed