फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of two lakhs in the name of getting land, case registered against three

जमीन दिलवाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs in the name of getting land, case registered against three
सिरसा। जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसकरण सिंह निवासी गांव देसूजोधा, महेंद्र सिंह व सतनाम सिंह निवासी गांव जोगेवाला डबवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में तेजेंद्र कौर पत्नी बलविंद्र सिंह निवासी हुडा कॉलोनी ने बताया कि उसने वर्ष 2017 में जसकरण सिंह से अराजी भूमि खेवट नंबर 408ए किता 11, रकबा तादादी 60 कनाल 03 मरले का 1585/10817 भाग बकदर 08 कनाल 16 मरला 02 सरसाई, बरुये जमाबंदी साल 2012-2013 वाका गांव देसूजोधा, तहसील डबवाली को खरीद करने का सौदा 14.75 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था। जिसका इकरारनामा 14 अगस्त 2018 को पक्का किया था। उपरोक्त जमीन बेचने का सौदा सतनाम सिंह व महेंद्र सिंह निवासी गांव जोगेवाला ने जसकरण सिंह से करवाया था। यही नहीं सौदा होने के बाद गवाहों के सामने उसने दो लाख रुपये बतौर साई के सतनाम सिंह को दिए थे। तेजेंद्र कौर ने बताया कि सतनाम सिंह व महेंद्र सिंह को उपरोक्त सौदा करवाने के लिए दलाली की राशि में से 40,000 रुपये सतनाम सिंह के नाम पर महिला के पति बलविंद्र सिंह के खाते का चेक जारी किया गया था। चेक की राशि सतनाम सिंह ने निकलवा ली थी। जसकरण सिंह के कहने पर इकरारनामा 14 सितंबर 2018 को गुरदीप सिंह संधू एडवोकेट, रानियां तहसील रानियां ने लिखा, जो रजिस्ट्री करवाने की तारीख 15 अप्रैल 2019 मुकर्रर की गई थी। तेजेंद्र कौर ने बताया कि 15 अप्रैल 2019 को वह रजिस्ट्री के लिए चली गई, लेकिन उपरोक्त तीनों लोग नहीं आए। जब महिला ने घर आकर सतनाम से बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उसने जमीन संबंधी जांच पड़ताल की तो पता चला कि उपरोक्त तीनों ने मिलकर इसी जमीन को पहले भी दो लोगों को धोखे में लेकर बेचा था और पैसे हड़प कर गए। जसकरण इसी प्रकार के धोखाधड़ी के मामले में अभी जेल में हैं। जब उसने फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी ऐलनाबाद की ओर से मामले की जांच की गई, जिस पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed