फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of 11.50 lakh in the name of buying and selling vehicle, case registered on 4

Sirsa News: गाड़ी खरीद बेच के नाम पर 11.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 11.50 lakh in the name of buying and selling vehicle, case registered on 4
सिरसा। गाड़ी की खरीद-बेच के नाम पर 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें अमरजीत सिंह उर्फ अमर निवासी गांव धर्मपुरा तहसील रानियां, राहुल उर्फ गोलू, संदीप यादव व संदीप महलावत निवासी गुरुग्राम शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अग्रसेन कॉलोनी निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि वह पिछले काफी सालों से गाड़ियों की खरीद बेच का काम करता है। उसने बताया कि उक्त चारों व्यक्ति गुरुग्राम में कटारिया चौक पर गाड़ियों की खरीद बेच का काम करते हैं। फरवरी 2021 में अमरजीत उसके पास आया और कहा कि उसके एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बिकाऊ है, क्योंकि उसके पास गाड़ी खरीदने का ग्राहक था तो उसने हां कर दी। उसे गाड़ी देखने के लिए गुरुग्राम बुलाया। गाड़ी देखने के बाद 15 लाख में सौदा तय हो गया। उसने तीन बार में तीन लोगों के खातों में 3 लाख, 5 लाख व 7 लाख रुपये जमा करवा दिए और गाड़ी ले आया। कुछ कागजात तो आरोपियों ने उसे दे दिए और कुछ जल्द देने की बात कही। कागजात पूरे नहीं होने के कारण वह गाड़ी अपने नाम नहीं करवा पाया। इसके बाद आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत उसे गाड़ी को कुछ प्रोफिट में बेचने का उसे लालच दिया। 15.30 लाख में सौदा करवाकर चारों गाड़ी गुरुग्राम ले गए। साई के तौर पर आरोपियों ने उसके दोस्त रमन गोदारा के खाते में 3.5 लाख रुपये जमा करवा दिए। बाकी पेमेंट दो दिनों में देने की बात कही। कई दिन तक पेमेंट नहीं करने पर जब बात की तो आरोपियों ने कहा कि गाड़ी चोरी हो गई है, जिसकी उन्होंने एफआईआर करवा दी है। कंपनी से क्लेम राशि लेकर उसकी पेमेंट देने की बात आरोपियों ने की। इसके बाद आरोपी चोरी-छीपे क्लेम की राशि भी ले गए। आसपास में पूछताछ में पता चला कि उक्त गाड़ी चोरी हुई ही नहीं। आरोपियों ने उसके व कंपनी के साथ भी ठगी की है। उसने कई बार अपने पैसे मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। कई दिनों से अब फोन भी नहीं उठा रहे। आरोपियों ने गाड़ी के बहाने उसे 11.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed