फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud in the name of marriage: Along with the bride, her parents also turned out to be fake

शादी कराने के नाम पर जालसाजी : दुल्हन के साथ माता-पिता भी निकले फर्जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of marriage: Along with the bride, her parents also turned out to be fake
डबवाली। राजस्थान पुलिस ने फर्जी शादी कराने वालों की तलाश में डेरा सच्चा सौदा की सच कैंटीन में छापा मारा। पुलिस की दबिश से कैंटीन में आयोजित समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शादी के दौरान मौजूद लड़की के साथ ही उनके माता-पिता भी फर्जी थे।
विज्ञापन

इस मामले में मास्टरमाइंड अंतरराज्यीय ठग रेशम सिंह को गिरफ्तार कर उसे साथ ले गई। वहीं, इस मामले में हरियाणा पुलिस ने अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पंजाब के मोगा जिला स्थित नवाचंद गांव से आया लड़के का परिवार बिना दुल्हन के ही लौट गया।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हरियाणा पुलिस की मदद से रविवार दोपहर करीब दो बजे डेरा सच्चा कैंटीन में छापा मारा। पुलिस ने इस कैंटीन में पहुंचकर मौजूदा लोगों से लड़की का नाम व जानकारी मांगी तो सभी चुप्पी साध गए। पुलिस ने शक होने पर जब जांच की तो सामने आया कि लड़की के पिता, बिचौलिया और लड़की के पक्ष के सभी अन्य लोग फर्जी हैं। शादी समारोह में करीब 40 लोग शामिल हुए थे। सच कैंटीन में शादी के लिए पार्टी रखी गई थी। इस मामले में लड़के का परिवार बिना कुछ जानकारी दिए ही मायूस होकर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घोषित अपराधी था रेशम सिंह
मिली जानकारी के मुताबिक रेशम सिंह पुत्र बहादुर सिंह, मूल रूप से बठिंडा का निवासी है। हाल ही में वह सुंदरनगर, डबवाली में किराये के मकान में रहता था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर जिले के कलायत थाना में मुकदमा नंबर 64 दर्ज है, जो कि 27 मार्च 2024 को दर्ज किया गया था। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। राजस्थान अदालत की ओर से उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया हुआ था। आरोप है कि आरोपी अधिक उम्र वाले लड़के को अपनी जाल में फंसाकर ठगी करता था।

पहले भी करवा चुका कई फर्जी शादियां
शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी रेशम सिंह पहले भी 12 से अधिक लोगों की फर्जी शादियां करवा चुका है। शुरू में शादी के चार से पांच दिन लड़की दुल्हन बनकर लड़के के घर पर रहती थी। इसके चार से पांच दिन बाद वह गहने या पैसे फरार हो जाती है। ठग शादी के नाम पर लाखों रुपये लेकर और शादी के बाद गहने चोरी कर लोगों को ठगने का काम करता था। शादी के लिए लड़की के माता-पिता या अन्य रिश्तेदार सभी फर्जी होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed