{"_id":"5e73bcff8ebc3e77b1073fde","slug":"four-accused-arrested-for-robbery-sirsa-news-rtk547615415","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीना-झपटी और लूटपाट करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीना-झपटी और लूटपाट करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
जिला की शहर थाना सिरसा और सीआईए सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए छीना-झपटी और लूटपाट के दो गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल निवासी कीर्ति नगर, रजत उर्फ राजू निवासी गरेवाल बस्ती, रोहताश निवासी वार्ड नंबर 19 डबवाली और आकाश निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में शहर सिरसा में छीना-झपटी और लूटपाट की छह वारदातें कबूल की है।
विज्ञापन
डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि आरोपी विशाल और रजत ने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर के आटो मार्केट क्षेत्र, बेगू रोड, सुर्खाब चौक, हुडा सेक्टर और कंगनपुर फाटक के पास छीना-झपटी और लूटपाट की पांच वारदातों को अंजाम दिया था। जबकि आरोपी रोहताश और आकाश ने शहर के डबवाली रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति से छिना-झपटी और लूटपाट की थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों और उनके अन्य साथियों के बारे में खुलासा हो सकता है। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि फिलहाल छिना गया मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।