{"_id":"6ac91ff069764348b504a23b","slug":"former-mp-sunita-duggals-daughter-neva-became-hcs-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166496-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की बेटी नीवा बनीं एचसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की बेटी नीवा बनीं एचसीएस
Fri, 09 Oct 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
नीवा दुग्गल।
सिरसा। कड़ी मेहनत के दम पर सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की बेटी नीवा दुग्गल ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने मुख्य परीक्षा में 297 और साक्षात्कार में 47.60 अंक प्राप्त किए। उनका कुल प्राप्तांक 344.60 रहा।
नीवा के पिता राजेश दुग्गल पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रह चुके हैं। सुनीता दुग्गल के अनुसार, नीवा ने दूसरी बार एचसीएस परीक्षा दी थी। पिछली बार मुख्य परीक्षा में कुछ अंकों से सफलता नहीं मिल पाई थी। इस बार उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली। नीवा दुग्गल इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा दो बार उत्तीर्ण कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में भी दो बार सफल रही हैं। नीवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) और राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है। नीवा फिलहाल दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आयकर विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत रही हैं। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वर्ष 2014 में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वे भाजपा से सिरसा की सांसद बनी थीं। संवाद