फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Folk dance is being conducted to divert students' attention from reels on social mediaFolk dance is being conducted to divert students' attention from reels on social media

Sirsa News: विद्यार्थियों का सोशल मीडिया पर रील्स से ध्यान हटाने के लिए करवाया जा रहा लोक नृत्य

Sat, 20 Jul 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Folk dance is being conducted to divert students' attention from reels on social mediaFolk dance is being conducted to divert students' attention from reels on social media
विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नृत्य करतीं छात्राएं।
सिरसा। वर्तमान में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी सोशल मीडिया के आदी हो चुके हैं। सभी सोशल मीडिया पर शॉर्ट रील्स देखने में अपना समय बीता रहे हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा कला परिषद की ओर से नई पहल की गई है। हरियाणा कला परिषद ने बच्चों का ध्यान रील्स से हटाने के लिए प्रदेशभर में लोक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शहर के रानियां रोड स्थित विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 20 दिवसीय कार्यशाला लोक कला संवर्धन-2024 का आयोजन किया गया है। इसमें प्रतिदिन 50 से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यशाला में विद्यार्थी लोक कलाओं की बारीकियों को जान रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षण महम से भारत भूषण दे रहे हैं। वहीं मनीष कुमार हारमोनियम पर इनका साथ निभा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को विलुप्त होती जा रही हरियाणवी संस्कृति के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें सभी उम्र के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। हरियाणा कला परिषद के हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक राम निवास की ओर से हरियाणवी नृत्य व संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए प्रदत्त इस कार्यशाला में बच्चे बहुत ही उत्साह से भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक किया जाता है।
विज्ञापन

विद्यालय अध्यक्ष ने किया कार्यशाला का निरीक्षण
विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष राम सिंह यादव स्वयं एक जाने वाले हरियाणवी नृत्य के सुविख्यात जानकार हैं। शुक्रवार को राम सिंह ने कार्यशाला में जाकर नृत्य की गतिविधियां देखीं और नृत्य की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षक महम से आए हुए भारत भूषण से विचार-विमर्श किया। उनके साथ विद्यालय की प्राचार्य अनीता यादव भी साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed