फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five accused arrested in drug smuggling case

Sirsa News: नशे के खिलाफ सीआईए की कार्रवाई, पांच आरोपी दबोचे

Wed, 08 Jan 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jan 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in drug smuggling case
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद व सिरसा ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से पांच युवकों से 50.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से तीन बाइकें भी जब्त की है।
विज्ञापन

सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बचेर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। युवकों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से 13 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियो की पहचान रामकुमार व रघुबीर सिंह उर्फ दीपक निवासी कालूआना तहसील डबवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने सुल्तानपुरिया रोड से बाइक सवार राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 15 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा टीम ने ऐलनाबाद क्षेत्र से ही एक अन्य बाइक सवार युवक को गिरफ्तार करके उससे 6 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी गांव चौटाला तहसील डबवाली के रूप में हुई है। वहीं, सीआईए सिरसा ने रेलवे ओवरब्रिज मीरपुर क्षेत्र में एक युवक गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 15 ग्राम 54 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान युद्धबीर सिंह उर्फ विक्की निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed