फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   First in Sirsa district range in depositing licensed weapons

Sirsa News: लाइसेंसी हथियार जमा करवाने में सिरसा जिला रेंज में प्रथम

Sun, 21 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
First in Sirsa district range in depositing licensed weapons
सिरसा। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के मध्य नजर लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के मामले में जिला पुलिस सिरसा अब तक हिसार मंडल में प्रथम स्थान पर है। जिला पुलिस की ओर से अब तक करीब 70% लाइसेंसी हथियार जमा करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सिरसा में कुल 7,854 लाइसेंसी हथियार है जिनमें से 5,494 लाइसेंस हथियार जिला पुलिस की ओर से संबंधित थानों तथा गन हाउस में जमा करवाए जा चुके हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से अलर्ट है, तथा जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करने के लिए लाइसेंसी हथियार जमा करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, कि बाकी बचे लाइसेंसी हथियारों को भी निश्चित समय अवधि में जमा करवाना सुनिश्चित करें। जिला पुलिस की ओर से सभी लाइसेंस धारकों से कहा गया है कि वे अपने लाइसेंसी हथियार शीघ्र अति शीघ्र संबंधित थानों में जमा करवा दें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि निश्चित समय अवधि में हथियार जमा न करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनका लाइसेंस रद्द करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed