फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   First DAP, now there is a shortage of NPK too

जिले में डीएपी एनपीके की भारी किल्लत, किसानों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
First DAP, now there is a shortage of NPK too
सिरसा। जिले में डीएपी की किल्लत होने के साथ ही अब एनपीके खाद लेने के लिए किसानों को एक दुकान से दूसरी दुकान पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से लगातार डीएपी खाद मंगवाई जा रही है, लेकिन इसके बाद भी मांग अनुसार जिले में खाद की सप्लाई नहीं आ पा रही है। सरकारी दुकानों पर खाद खत्म होने के बाद अब दिवाली के बाद खाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को आईपीएल रैक लगने के बाद करीब 1200 बैग अनाज मंडी स्थित दुकान पर पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद ही सभी बैग बिक गए। जिसके बाद पहुंचने वाले किसानों को वापस खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों को घंटों लाइन में लगकर खाद के लिए पर्ची कटवानी पड़ी, लेकिन किसानों को केवल पांच ही बैग मिल पाए। वहीं सरकारी और सोसायटी की दुकानों पर खाद खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद किसान वहां से वापस भी लौटते हुए नजर आए। कृषि अधिकारियों के अनुसार जिले में अभी 600 एमटी का ही स्टॉक शेष रहा है और दो दिन बाद रैक लगने से सिरसा में डीएपी खाद पहुंच सकेगी।
विज्ञापन

एक माह से किसान दुकानों के काट रहे चक्कर
सरसों की बिजाई का कार्य चल रहा है और कई क्षेत्रों में धान की कटाई करने के बाद गेहूं की बिजाई करने की भी तैयारी कर ली है, लेकिन डीएपी न मिलने के कारण किसानों को बीते एक माह से एक दुकान से दूसरी दुकान के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसान बार-बार दुकानों पर पहुंचकर खाद की जानकारी मांगते है, लेकिन दुकानदार उन्हें दो दिन या तीन दिन बाद आने की जानकारी देकर वापस लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रैक लगने पर 12 हजार बैग ही पहुंचते है सिरसा
कृषि अधिकारियों की ओर से डीएपी खाद की मांग भेजी जाती है। जिसके बाद रेल के माध्यम से खाद अलग-अलग जिलों तक पहुंचती है। रैक लगने के बाद जिले को 12 हजार बैग ही मिल पाता है। लेकिन मांग अधिक होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाती। इसके लिए अधिकारी भी लगातार खाद की मांग उच्च अधिकारियों से कर रहे है। ताकि जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान हो सके।

वर्जन
किसानों को लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है। दो दिन बाद रैक लगने की उम्मीद है। जिसके बाद किसानों को खाद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 600 एमटी खाद का स्टॉक प्राइवेट और सरकारी दुकानों में पड़ा है। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान होगा।
-सुखदेव सिंह, गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed