{"_id":"6b05c95ff0eae764bd0b3a63","slug":"firni-paimaish-start-in-ding-sirsa-news-c-128-1-sir1011-169059-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिंग मंडी में फिरनी की सड़क की पैमाइश शुरू, 44 फीट चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिंग मंडी में फिरनी की सड़क की पैमाइश शुरू, 44 फीट चौड़ी होगी सड़क
Tue, 24 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
डिंग मंडी। रोवर मशीन से पैमाईश करते हुएं अधिकारी। संवाद
ग्राम पंचायत ने राजस्व विभाग की टीम के साथ करवाई निशानदेही, रोवर मशीन से की गई पैमाइश
फोटो-- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। गांव डिंग में फिरनी की सड़क को चौड़ा करने और नए सिरे से निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्राम पंचायत ने राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क की पैमाइश करवाई। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस फिरनी की सड़क की चौड़ाई 44 फीट दर्ज है।
पंचायत इसी रिकॉर्ड के आधार पर सड़क को विकसित करने की तैयारी कर रही है। सड़क चौड़ी होने से ग्रामीणों के साथ-साथ गांव से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क की वास्तविक सीमा निर्धारित करने के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
डिंग हलके के कानूनगो संजय कुमार और पंचायत विभाग के जेई मुकेश कुमार भी टीम में शामिल थे। पंचायत सचिव और पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने पैमाइश की प्रक्रिया शुरू करवाई। इस दौरान रोवर मशीन की सहायता से सड़क की माप की गई। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार दोनों तरफ निर्धारित सीमा पर निशान लगाए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम ने सड़क के दोनों ओर की जमीन की पैमाइश की। इसका उद्देश्य सड़क का निर्माण सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज 44 फीट की चौड़ाई के अनुसार सुनिश्चित करना है। पैमाइश के बाद सड़क की वास्तविक स्थिति और निर्धारित सीमा स्पष्ट हो गई। इससे आगामी निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अतिक्रमण हटाने की नौबत
फिरनी की सड़क को 44 फीट चौड़ा करने की प्रक्रिया में अतिक्रमण हटाने पड़ सकते हैं। सड़क के किनारे बने कुछ घरों के रैंप, फुटपाथ और अन्य निर्माण दायरे में आ सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर मकानों के आगे बने निर्माण सड़क की निर्धारित सीमा में हैं। ऐसे में पैमाइश के बाद संबंधित स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। नियमानुसार इन अतिक्रमणों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित विभागों से आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करने की अपील की है। इससे किसी प्रकार का विवाद पैदा न हो और गांव का सामाजिक सौहार्द भी बना रहे।
आवागमन की समस्या का समाधान
ग्रामीणों का मानना है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से आवागमन के लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। वर्तमान में सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण कई स्थानों पर वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। विशेषकर बड़े वाहनों और आमने-सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में दिक्कत आती है। सड़क चौड़ी होने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सरपंच प्रतिनिधि दरिया सिंह पचार ने बताया कि सड़क का नए सिरे से निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी लाभ मिलेगा। चौड़ी सड़क बनने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा। लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार निर्माण
सरपंच प्रतिनिधि दरिया सिंह पचार ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत फिरनी की सड़क की पैमाइश करवा रही है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सड़क की चौड़ाई 44 फीट है। पंचायत इसी निर्धारित चौड़ाई के अनुसार सड़क का निर्माण करवाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क की निशानदेही का कार्य राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हो रहा है। पंचायत का प्रयास है कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सड़क का कार्य पूरा करवाया जाए। इसका लक्ष्य गांव के विकास को गति देना है। फिलहाल पैमाइश और निशानदेही की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्रामीणों की नजरें सड़क निर्माण के आगामी कार्य पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
फोटो