फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in grossary shop

Sirsa News: किराने की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
fire in grossary shop
आग से जला पड़ा दुकान का सारा सामान व फर्नीचर।
दुकान मालिक बोला- शॉर्ट सर्किट या पटाखे की चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने 2 घंटे में पाया काबू, प्रशासन व सरकार से लगाई मदद की गुहार

फोटो 16 व 17

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। नागरिक अस्पताल रोड पर स्थित एक किराने की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। इसमें दुकान का पूरा सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान मालिक पंकज बंसल ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सी ब्लॉक निवासी पंकज बंसल की नागरिक अस्पताल रोड पर विनोद किराना स्टोर के नाम से दुकान है। सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके पास पड़ोसियों का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। पंकज ने तुरंत दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दुकान मालिक पंकज बंसल ने आग लगने के दो संभावित कारण बताए। उनका कहना है कि रविवार रात टीम इंडिया की टी-20 विश्व कप जीत के जश्न में लोगों द्वारा की गई आतिशबाजी के दौरान कोई पटाखा, रॉकेट या चिंगारी दुकान के अंदर पहुंच गई होगी, जिससे आग लग गई। दूसरा कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बोला- जीवनभर की कमाई दुकान में लगा रखी थी
पंकज बंसल ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई इस दुकान में लगा रखी थी। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा किराना सामान, तेल, आटा, चावल, बिस्किट, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, घरेलू सामान और फर्नीचर सब कुछ जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आसपास की दुकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पीड़ित ने जिला प्रशासन व सरकार से सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed