{"_id":"693c5353d2170258f90facbe","slug":"fire-broke-out-in-the-bus-of-the-night-shelter-near-town-park-mattresses-and-blankets-reduced-to-ashes-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149341-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टाउन पार्क के पास रैन बसेरे की बस में लगी आग, गद्दे-कंबल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टाउन पार्क के पास रैन बसेरे की बस में लगी आग, गद्दे-कंबल राख
विज्ञापन
रैन बसेरे की बस में लगी आग।
सिरसा। शहर के टाउन पार्क के पास रैन बसेरे के लिए खड़ी रोडवेज बस में शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में रैन बसेरे के लिए रखे गद्दे और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय कोई व्यक्ति बस के अंदर नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने बस का मुआयना किया।
टाउन पार्क और सालासर मंदिर की निकटता के कारण लोग पार्किंग में बस को खड़ा करने के खिलाफ हैं। स्थानीय निवासियों और टैक्सी स्टैंड के चालकों का कहना है कि बस में नशा करने वाले लोग रहते हैं और दिन ढलने के बाद शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। लोग संदेह जता रहे हैं कि इसी कारण बस में आग लगाई गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्क के आसपास नशा करने वाले और अपराधिक तत्व लगातार घूमते रहते हैं। कई बार पुलिस ने इन्हें पकड़ा, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।