फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire breaks out in garbage lying in MRF center, poisonous smoke makes life difficult for common people

Sirsa News: एमआरएफ सेंटर में पड़े कचरे में लगी आग, जहरीले धुएं से आमजन का जीना हुआ मुहाल

Tue, 28 May 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in garbage lying in MRF center, poisonous smoke makes life difficult for common people
कालांवाली में डंपिंग प्वाइंट पर कचरे में लगी आग।
कालांवाली। दादू रोड पर बनाया गया एमआरएफ सेंटर (मेटीरियल रिकवरी फैसेलिटी एवं कंपोजिट और सिगरीकेशन प्वाइंट) आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एमआरएफ सेंटर में डोर टू डोर एकत्रित करके लाए गए कचरे के ढेर में बार-बार आग लग रही है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों को इससे उठने वाले जहरीले धुएं से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को भी एमआरएफ सेंटर में लगे कचरे के ढेर में आग लगने से जहरीले धुआं फैल गया। कचरे के ढेर में आग लगी होने की सूचना मिलते ही डायल 112 और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम करीब 4 घंटे से ज्यादा समय बाद भी आग नहीं बुझ पाई थी। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन


आमजन ने लगाए ठेकेदार पर आग लगाने के आरोप
शहरवासियों संदीप वर्मा, विक्की वर्मा, राजिंद्र, विजय, अमन, निशांत ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशानुसार नगरपालिका प्रशासन के द्वारा रिहायशी एरिया में एमआरएफ सेंटर बनाया गया है। एमआरएफ सेंटर के पास लगने शहर के वार्ड 4, 5, 6, 9, 10 के लोगों का दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया है। अगर इस कचरे में आग लग जाती है उस समय तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। उनका घरों में रहकर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने फर्म पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 10 माह से कचरे का निस्तारण नहीं किया गया है। एमआरएप सेंटर की चहारदीवारी के अंदर कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं। कचरे का निस्तारण नहीं कर एनजीटी के नियमों की उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर हुआ है करीब 22 साल का टेंडर
बता दें कि एमआरएफ सेंटर से कचरा निस्तारण के लिए जुलाई 2023 से लेकर जुलाई 2045 तक का टेंडर एक ही फर्म पूजा साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को दिया गया है। यह टेंडर जिलास्तर पर किया गया है। एक ही फर्म को लगातार 22 वर्ष के लिए दिया गया टेंडर भी सरकार व जिला प्रशासन पर कई सवालिया निशान छोड़ रहा है।


शहर से रोजाना निकल रहा 18 टन तक कचरा

फर्म पूजा साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सुभाष बैनीवाल ने बताया कि शहर के कुल 15 वार्डों व मुख्य बाजारों से रोजाना 17-18 टन तक कचरा निकलता है। फर्म द्वारा शहर से डोर टू डोर कचरा एकत्रित करके एमआरएफ सेंटर पर डंप किया जाता है। कचरा हर माह निस्तारण के लिए डबवाली व बकरियांवाली प्लांट में भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप को निराधार बताते हुए बताया कि सेंटर पर आग लगने का कारण लोगों के द्वारा कचरा गाड़ी में जलती राख डालना है। ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed