Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fifth death in the district due to corona infection, 6 days ago, information received from unknown phone to health department

कोरोना संक्रमण से जिले में हुई पांचवीं मौत का विभाग को लगा पता, निजी अस्पताल ने मौत और संक्रमण की नहीं दी थी जानकारी

Sun, 02 Aug 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fifth death in the district due to corona infection, 6 days ago, information received from unknown phone to health department
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण पांचवीं मौत का मामला सामने आया है। हालांकि कोरोना संक्रमित की मौत 28 जुलाई को जयपुर में हुई और वहीं निजी अस्पताल ने उसका दाह संस्कार करवा दिया। लेकिन इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी। अज्ञात फोन से स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की सूचना मिली। वहीं शनिवार को हुई जिले में पहले पुलिस कर्मी का शव अग्रोहा से शिवपुरी दोपहर को ले जाया गया और नप के कर्मचारियों ने उसका दाह संस्कार किया। जिले में कुल पांच मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को आई रिपोर्ट में 19 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें संपर्क में आने वाले और बाहर से आने वालों की संख्या ज्यादा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 419 हो गई है,
विज्ञापन

जिले में संक्रमण से पांचवीं मौत का मामला सामने आया है। बुर्जभंगु का रहने वाले मरीज को 17 जुलाई को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उसे 20 जुलाई को जयपुर के अस्पताल में रैफर कर दिया। जयपुर में जब कोरोना का सैंपल लिया गया तो उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जयपुर अस्पताल ने इसकी सूचना ना ही स्वास्थ्य विभाग सिरसा को दी और ना ही प्रशासन को इस बारे में पता लगा कि जयपुर अस्पताल में जिले का संक्रमित भर्ती है। जयपुर निजी अस्पताल ने उक्त व्यक्ति के कोरोना का इलाज शुरू कर दिया, जिसके करीब सात दिन बाद उक्त 57 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। जिस पर जयपुर अस्पताल प्रशासन ने व्यक्ति का दाह संस्कार कर दिया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग सिरसा और प्रशासन को इस बारे में कोई भनक नहीं लगी। सूत्रों अनुसार स्वास्थ्य विभाग सिरसा और प्रशासन ने जयपुर के निजी अस्पताल से जवाब मांगा है कि उन्होंने विभाग और जिले में इस बारे कोई जानकारी क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात फोन से मिली सूचना निकला जिले का ही संक्रमित
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग सिरसा के अधिकारियों के पास एक फोन आया कि बुर्जभंगु गांव के व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के कारण जयपुर में दम तोड़ दिया है। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में हिसार संपर्क किया और उसके बाद जयपुर निजी अस्पताल में जहां पता लगा कि उक्त व्यक्ति की मौत के बाद उन्होंने तो इसका दाह संस्कार भी कर दिया। लेकिन जयपुर अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग सिरसा और प्रशासन को बताना कुछ जरूरी ही नहीं समझा।
पुलिसकर्मी का दोपहर को शव पहुंचा शिवपुरी
शनिवार दोपहर कोरोना के कारण हुई मटदादू के पुलिस कर्मी की मौत के बाद शव रविवार को जिले की शिवपुरी में पहुंचा। प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट था। शव आने से पहले ही नप की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। जहां नप कर्मियों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। जिले में कोरोना के कारण पहले पुलिसकर्मी की मौत हुई है।
19 संक्रमितों ने बढ़ाया आंकड़ा--
जिले में रविवार को सुबह आई रिपोर्ट में 19 संदिग्ध कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें मंजिल थेहड़ के कंटेनमेंट जोन से दो, उपकार कॉलोनी के दो जो संक्रमित के संपर्क में आए, कजाकिस्तान से लौटा कालांवाली का युवक, स्वीडन से लौटा कीर्ति नगर का युवक, नेशनल इंशोरेयंस के दो कर्मचारी निवासी ढ़ाणी सुखचैन और खैरपुर, संपर्क में आने वाली जेजे कॉलोनी की युवती, पानीपत से हुडा सेक्टर से लौटे चार लोग, भिवानी से लौटा फ्रेंडस कॉलोनी का 30 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष बस्ती के दो, तलवारा खुर्द के दो और एक बुर्जभंगु का 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 419 तक पहुंच गया है। जिसमें 162 मरीज अभी भी एक्टिव है। वहीं रविवार को तीन मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अभी तक 252 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
सुभाष बस्ती में पुजारी मिला संक्रमित भक्तों में खलबली
शहर की सुभाष बस्ती से एक कुटिया में रहने वाला 76 वर्षीय पुजारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पुजारी के संक्रमित होने के कारण उनके पास आने वाले भक्तों में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुजारी के पास लोग आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग अब उन सभी लोगों की जांच करने में जुट गया है।

कॉट्स--
जिले में बुर्जभंगु के एक संक्रमित की मौत 28 जुलाई को जयपुर में हुई है। जयपुर के निजी अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। रविवार को 19 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं।
--डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed