{"_id":"64651567930ae176080642b5","slug":"fierce-fire-in-bales-of-straw-kept-in-seven-acres-sirsa-news-c-21-1-135752-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सात एकड़ में रखी पराली की गांठों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सात एकड़ में रखी पराली की गांठों में लगी भीषण आग
Wed, 17 May 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
पराली की जलती हुईं गांठें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां (सिरसा)। गांव जीवननगर के समीप डबवाली रोड पर बंद पड़ी फैक्टरी में पड़ी पराली की गांठों में बुधवार की सुबह सात बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। देर रात तक आग की लपटें धधकती रही। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस फैक्टरी में बायो एनर्जी सॉल्यूशन फर्म मानसा व केएस एग्रो फार्म फतेहाबाद ने पराली की गांठें रखी हुई थीं। सात एकड़ जगह में पराली की 93500 गांठें रखी गई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड रानियां के पास सूचना मिली कि जीवननगर के समीप एक फैक्टरी में पराली की गांठों में आग लग गई है।
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के वाहनों को मौके पर रवाना किया गया। इसके अलावा आसपास के डबवाली, ऐलनाबाद, जीवननगर से भी आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के वाहनों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड स्टेशन रानियां के इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि आग बुझाने में करीब 12 गाड़ियां लगी हुई हैं। देर रात तक काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। उन्होंने बताया कि दो फर्मों के मालिकों को घटना की सूचना दे दी गई है।