फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Father kills son in Sirsa, They used to fight after drinking alcohol, incident took place in village Badagudha

सिरसा में पिता ने की पुत्र की हत्या: शराब पीकर अक्सर करते थे झगड़ा, गांव बडागुढ़ा की वारदात; मां के बयान दर्ज

Fri, 24 May 2024 04:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 24 May 2024 04:52 PM IST
सार

रानी कौर ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह उसका बड़ा बेटा मिट्ठू सिंह के घर आया और उसे यह कहकर भाग गया कि संदीप को मार दिया। जिसके बाद वह जब घर पहुंची तो देखा कि संदीप चारपाई पर लहुलुहान अवस्था मेंं मृत पड़ा था जिसके मुंह, गले व छाती पर कई घाव भी थे।

विज्ञापन
Father kills son in Sirsa, They used to fight after drinking alcohol, incident took place in village Badagudha
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के गांव बडागुढ़ा में बीते वीरवार रात्रि एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला रानी कौर ने बताया कि वह अपने पति लालचंद के साथ अपने छोटे बेटे संदीप (30 वर्षीय) के साथ रहती थी। लालचंद व संदीप दोनों शराब पीने के आदी होने के चलते अक्सर झगड़ा करते रहते थे। वह गांव में मिट्ठू सिंह व जसवीर सिंह के घर में झाड़ू-पोचा करती थी और रोज की कलह से परेशान वह मिट्ठू सिंह के घर ही रहने लग गई।
विज्ञापन


रानी कौर ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह उसका बड़ा बेटा मिट्ठू सिंह के घर आया और उसे यह कहकर भाग गया कि संदीप को मार दिया। जिसके बाद वह जब घर पहुंची तो देखा कि संदीप चारपाई पर लहुलुहान अवस्था मेंं मृत पड़ा था जिसके मुंह, गले व छाती पर कई घाव भी थे। रानी कौर का आरोप है कि उसके पति लालचंद ने संदीप की धारदार हथियार से हत्या की है। हालांकि हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार, सीआईए स्टाफ सरसा व सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के बाद से लालचंद व सुखराम दोनों फ रार हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रानी कौर के बयान पर उसके पति लालचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed