फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   father in law

जमीन बेचने पहुंचे सुसर को बहुओं ने पीटा

Mon, 05 Aug 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
father in law
ससुर-पुत्रवधु के विवाद का फोटो। - फोटो : Sirsa
उप तहसील गोरीवाला के प्रांगण में सोमवार को जमीनी विवाद इतना गहरा गया कि ससुर को उनकी पुत्रवधू ने लात व घूसों से पिटाई कर डाली जिसकी एवज में बढ़ते विवाद को देखकर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किया गया। गोरीवाला के एक व्यक्ति की गोरीवाला में लगभग 3 एकड़ जमीन है। इस जमीन को व्यक्ति ने अपने दोनों पुत्रों व बेटी के सहयोग से बेच दिया। जिसकी एवज में खरीदार से उसने 500000 रुपये मिले। जिसकी सोमवार को रजिस्ट्री तहसील कार्यालय गोरीवाला में होनी थी।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही इस बात का पता उसकी दोनों पुत्रवधुओं को लगा तो दोनों देवरानी-जेठानी अपने बच्चों सहित तहसील कार्यालय के गेट पर आ पहुंची। उनके पक्ष में सैकड़ों ग्रामीण भी तहसील परिसर में इकट्ठे हुए। जैसे ही उनका ससुर व उसके दोनों बेटे व बेटी अपने वकील सहित रजिस्ट्री करवाने के लिए परिसर में प्रवेश किया तो उनके दोनों पुत्रवधुओं ने ससुर को लात और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसको रजिस्ट्री ना करवाने के लिए रोका। इसी बात को लेकर ससुर व बहुओं में विवाद गर्मा गया। इसी दौरान एक बेटे ने अपनी भाभी को भी लात और घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला ने बताया कि मेरे ससुर ने अपने दोनों पुत्रों को अपनी जमीन जायदाद से कई वर्ष पहले बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन

इससे पहले भी सुसर ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था। शेष 3 एकड़ जमीन को भी बेचने के लिए सोमवार को तहसील परिसर में पहुंचा तो हमने अपने ससुर को जमीन ना बेचने के लिए कहा। इसी बीच मेरे जेठ ने मुझे बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर सुसर-पुत्र वधुओं में जमीनी विवाद पनपा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं विवाद के बाद तहसीलदार ने रजिस्ट्री नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed