{"_id":"6856e80e2ad9ac714507ff84","slug":"father-and-son-attacked-a-farmer-in-sheikhukheda-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139784-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शेखूखेड़ा में किसान पर बाप-बेटे ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शेखूखेड़ा में किसान पर बाप-बेटे ने किया हमला
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र में किसान पर बाप-बेटे की ओर से हमला किए जाने के कारण हाथ, पांव व पीठ पर चोटें लगी है। दोनों पक्षों का आपस में जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इसकी शिकायत किसान ने पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के शेखूखेड़ा गांव निवासी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है।
उनकी गांव में काश्त की जमीन है। उनकी जमीन के साथ में तरसेम सिंह की जमीन लगती है। खेतों के लिए आने-जाने का रास्ता उनकी ढाणी के आगे से गुजरता है। उनकी जमीन व तरसेम की जमीन के बीच की जगह पर विवाद है। सुबह साढ़े0 8 बजे वह उस रास्ते से बाइक लेकर जा रहा था। तब तरसेम सिंह बीच रास्ते में खड़ा हो गया। पास में उसका बेटा भिंदा खड़ा था।
गुरमिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि तरसेम जमीन के विवाद के बारे में उससे गाली-गलौज करते हुए झगड़ने लगा। किसान गुरमिंदर सिंह ने तरसेम सिंह का विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आया। तरसेम का बेटा भी बीच में आ गया और दोनों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि तरसेम ने अपनी कृपाण निकाली और उसकी पीठ पर वार कर दिया।
विज्ञापन
गुरमिंद्र का आरोप है कि आरोपी तरसेम ने धमकी दी कि, आज तू बच गया है, आइंदा जान से मार देंगे। उस समय मेरा बड़ा भाई गुरचरण सिंह खेत में आ रहा था तो उसने उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। दो दिनों तक हालत ठीक न होने पर वह बयान नहीं दे सका। ऐसे में बाद में पुलिस को शिकायत दी है।