{"_id":"601990268ebc3e34346379f3","slug":"farmers-will-block-15-roads-on-february-6-sirsa-news-rtk593559998","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान छह फरवरी को 15 सड़कें करेंगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान छह फरवरी को 15 सड़कें करेंगे जाम
विज्ञापन
छह फरवरी को चक्का जाम करने को लेकर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में बैठक के दौरान प्रदर्शन करते किस?
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। कानूनों के विरोध में छह फरवरी को नेशनल और राज्य हाईवे को जाम करने के लिए किसानों ने 15 सड़क मार्गों को तय किया है। इन पर कई गांवों के किसान एकत्र होकर चक्का जाम करेंगे। किसान दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम करेंगे।
चक्का जाम करने को लेकर मंगलवार को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरना स्थल पर किसानों ने बैठक की और सभी प्वाइंट को तय किया गया। वहीं किसान गांवों में पहुुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। वहीं किसान नेता लखविंद्र सिंह अलीकां ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर लंबे समय से किसानों का धरना चल रहा है। सरकार और दिल्ली पुलिस किसानों पर अत्याचार कर रही है। धरनास्थलों पर इंटरनेट, पानी और बिजली की सप्लाई को बाधित कर दी है। साथ ही ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक किए गए हैं। जिसके पश्चात किसानों को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर बाबा गुरदीप सिंह, कश्मीर सिंह, दलीप सिंह रामपुर, मैनपाल शेरपुरा, बलवीर सिंह फौजी, नवनीत सेठी, रमा चंद्र सरपंच, अमरजीत, जगरूप सिंह वैदवाला, जसपाल सिंह अलीकां उपस्थित रहे।
इन सड़कों पर किसान लगाएंगे जाम
छह फरवरी को किसान भावदीन टोल प्लाजा, डिंग रोड, सिरसा, पंजुआना, खुइंया मलकाना टोल प्लाजा, डबवाली से बठिंडा रोड, डबवाली से ऐलनाबाद रोड, डबवाली से संगरिया, सिरसा से मुसाहिबवाला, ऐलनाबाद से सिरसा रोड, जमाल से नोहर, चोपटा से भादरा, ऐलनाबाद से राजस्थान को लगने सड़क, रानियां प्वाइंट तय किए गए हैं। वहीं किसानों का कहना है कि कुछ ओर सड़क मार्ग भी भी जाम लगाया जा सकता है, ताकि आवाजाही पूरी तरह से बाधित की जाएगी।
विज्ञापन
फूलकां के युवाओं का दूसरा जत्था दिल्ली रवाना
मंगलवार को फूलकां गांव से किसानों का दूसरा जत्था दिल्ली टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। किसान संघर्ष समिति के सदस्य खिराज गहलोत ने बताया कि फूलकां गांव के किसानों ने आंदोलन में सहयोग करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को युवा किसान सुरजीत सिहाग व सतीश खिचड़ के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से टीकरी बॉर्डर रवाना हुए। इससे पूर्व 18 जनवरी को भी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ 40 किसान आंदोलन में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि आगामी दिनों में वार्ड वाइज लगाकर आंदोलन में फूलकां गांव की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गांव के किसानों का पहला जत्था अपने साथ 20 क्विंटल देसी घी के लड्डू लेकर गया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संपत सिंह के ओएसडी रहे राय सिंह खिचड़, कैलाश राठी, हरभजन मान, भोजाराम सोनी, ओमप्रकाश, सुभाष छिम्पा, जवाना राम ढाका, संजय खिचड़ ग्रामीण उपस्थित रहे।
पांच को नाथूसरी चोपटा में किसान केसरी सम्मान
डिंग के स्थानीय पुरानी अनाज मंडी स्थित पैंतालीसा किसान यात्रा का आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व पैंतालीसा किसान महापंचायत के अध्यक्ष अमनदीप गोदारा ने किया। उनके साथ विनोद भीढासरा, कुलदीप खिचड़, मनबीर शक्कर मंदोरी थे। अमनदीप गोदारा ने कहा कि शुक्रवार 5 फरवरी को किसानों की ओर से नाथूसरी चोपटा के अनाज मंडी में किसान केसरी सम्मान का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे। पैंतालीसा किसान महापंचायत 5 फरवरी को उनको सम्मानित करेगी। इस कार्यक्रम को लेकर गांव शेरपुरा से यात्रा प्रारंभ हुई है, जोकि गांव जोधका, कुकड़थाना, मोचीवाली, डिंग, गदली, नारायण खेड़ा, पीली मंदोरी, नहराणा, शक्कर मंदोरी, चाहरवाला, जोगीवाला मे हुई है, जोकि तीन फरवरी को कैरावाली, माखोसरानी, शाहपुरिया, तरकांवाली, रामपुरा बागड़िया, कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी गुसाईंना, हंजीरा, रामपुरा ढिल्लों, गिगोरानी, नाथूसरी तथा 4 फरवरी को ताजिया, साहुवाला द्वितीय, चाडीवाल, रंधावा, निरवान, रायपुरिया, गुड़िया, ढुकड़ा, जमाल, कुताना, जोड़कियां, बरासरी, रुपावास, लुदेसर व दड़बा गांव के किसानों को निमंत्रण दिया गया।