फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers staged a sit-in to ensure smooth supply of canal water

Sirsa News: नहरी पानी की सप्लाई सुचारू करवाने के लिए किसानों ने दिया धरना

Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in to ensure smooth supply of canal water
नहरी पानी के लिए सिरसा में सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में धरना देते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नहरी पानी की सुचारू सप्लाई के लिए जिलेभर के किसानों ने हरियाणा किसान मंच के बैनर तले सिंचाई विभाग कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना दिया। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की अधिकारियों से बातचीत हुई। इसमें विभाग के एसई के अनुपस्थित रहने के चलते किसानों को 26 मार्च तक का आश्वासन दिया गया है।
वहीं, किसानों ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से सिंचाई विभाग कार्यालय में मोर्चा लगाएंगे। बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि सरकार की ओर से शेड्यूल के मुताबिक किसानों को नहरी पानी की सिंचाई नहीं दी जा रही। इसके चलते जहां किसानों की बिजाई बाधित होगी, वहीं उत्पादन में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि मई व जून में कॉटन की बिजाई होती है और गर्मी का मौसम होने के कारण इस वक्त पानी की अधिक आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

ऐसे में सिंचाई का पानी पर्याप्त नहीं मिलने से फसल अच्छी नहीं होगी और किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मौके पर नैब नंबरदार, सिकंदर भींवा, मंदर भीवां, सोहन सिंह एसडीओ, सुरजीत बेगू, मग्घर कुरंगावाली, जतिंद्र कुरंगावाली, जसपाल बप्पां, लीला मैंबर थिराज, धर्मपाल लाट, राजेंद्र बैनीवाल, बलविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह पक्का, बलकरण भंगू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed