फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers staged a protest in front of the plant in village Nuhiyanwali

Sirsa News: गांव नुहियांवाली में किसानों ने लगाया प्लांट के सामने धरना

Thu, 13 Jun 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest in front of the plant in village Nuhiyanwali
गांव नुहियांवाली में किसानों से बातचीत करते थाना प्रभारी। 
ओढां। गांव नुहियांवाली में लगाए जा रहे बायोमास प्लांट के गेट के सामने किसानों ने धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्लांट से उड़कर आने वाली तूड़ी के कारण उनकी नरमे की फसल पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान भाला राम, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि गांव नुहियांवाली में घुकांवाली रोड पर दिल्ली की एक कंपनी द्वारा बायोमास पेलेट प्लांट लगाया जा रहा है। इसमें कोयले की जगह प्रयुक्त होने वाले लकड़ी नुमा गुटके बनाने के लिए हजारों क्विंटल सरसों की तूड़ी का भंडारण किया गया है। हवा के चलते प्लांट के साथ लगते खेतों में बड़े स्तर पर तूडी हवा में उड़कर आ रही है। जिससे नरमे की फसल खराब हो रही है। किसान भालाराम के अनुसार प्लांट से तूड़ी उड़कर गिरने से उसकी 4 एकड़ अंकुरित नरमे की फसल खराब हो गई। उसके बाद दोबारा बिजाई की तो तूड़ी के कारण बीज अंकुरित ही नहीं हुआ। खेत में बने खाल और वाटर टैंक भी तूड़ी से भर गए है। किसान प्रमोद कुमार ने बताया कि हवा के साथ उसकी ढाणी में तूड़ी आ जाती है। इसके अलावा साथ लगते अन्य किसानों ने भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आंधी के साथ ये तूड़ी उड़कर फसलों को बर्बाद कर रही है। किसानों ने बताया कि प्लांट के प्रबंधकों की ओर से फसल नष्ट होने पर भरपाई के विषय में कोई जवाब नहीं देने पर मजबूरन वीरवार को प्लांट के सामने धरना लगाना पड़ा है।
विज्ञापन

प्लांट ने मांगी जमीन ठेके पर
प्लांट के प्रबंधन ने किसान को कहा कि वह उक्त जमीन उन्हें ठेके पर दे दें। इस बात पर किसान आक्रोशित हो गए और बोले कि वे किसी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। प्रबंधन ने नुकसान के एवज में 50 हजार रुपये देने की बात कहीं, लेकिन किसानों ने कहा कि नुकसान काफी ज्यादा हुआ है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद किसानों ने गेट पर दोबारा धरना लगा दिया। 4 घंटे तक धरना चलने के बाद थाना प्रभारी ने किसानों को समझाया और कहां कि वह इसका जल्द समाधान करवाएंगे। इस पर किसानों ने अपना धरना स्थगित कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो वे पक्का धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूड़ी की वजह से किसान का नुकसान तो हुआ है। हमने तूड़ी ढकने के लिए बड़े पॉलीथीन मंगवा रखे हैं। खाल व टैंक में जो तूड़ी गिरी है उसकी सफाई करवा देंगे। किसान के नुकसान की भरपाई हेतु कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
- अभिषेक कुमार, असिस्टेंट मैनेजर (प्लांट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed