फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers should install pheromone traps to control pink caterpillar

Sirsa News: गुलाबी सुंडी नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप लगाएं किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers should install pheromone traps to control pink caterpillar
सिरसा। जिले के गांव डबवाली, अलीकां और शेरगढ़ में मंगलवार को विशेष किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ऋषि कुमार ने कपास की फसल में उच्च पैदावार के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों, कीट एवं रोग प्रबंधन और गुलाबी सुंडी नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग में सफेद मक्खी नियंत्रण पर भी जोर दिया ताकि नरमे की मुख्य फसल में इसका प्रकोप रोका जा सके। डॉ. ऋषि कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें तकनीकी समाधान सुझाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है । इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर कृषि ज्ञान का विस्तार कर किसानों की आय और उत्पादकता में वृद्धि करना है।
विज्ञापन

अन्य विशेषज्ञों ने मिट्टी जांच, बीज चयन, जल प्रबंधन, जैविक खेती, सरकारी योजनाएं, समेकित कृषि प्रणाली और पशुपालन के विविध पहलुओं पर जानकारी साझा की। किसानों को प्रमाणित बीजों का उपयोग, ड्रिप सिंचाई, फव्वारा प्रणाली, प्राकृतिक कीटनाशकों और सरकारी सब्सिडी योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान सिरसा, केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार, कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों की ओर से खरीफ फसलों की उन्नत खेती, रोग प्रबंधन, फसल विविधता और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

प्रमुख वक्ताओं में केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ऋषि कुमार, केंद्रिय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा डॉ. वनिता राजपूत, उपखंड कृषि अधिकारी डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी डॉ. रामपाल और ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed