{"_id":"66f469090911db39590270c4","slug":"farmers-killed-in-the-movement-reached-the-village-of-sukhdev-farmers-demanded-justice-yatra-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126270-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आंदोलन में मारे गए किसान सुखदेव के गांव पहुंची किसान मांगे इंसाफ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आंदोलन में मारे गए किसान सुखदेव के गांव पहुंची किसान मांगे इंसाफ यात्रा
Thu, 26 Sep 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
भावदीन टोल प्लाजा पर मारे गए किसान सुखदेव सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए किसान नेता। बीकेई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। किसान मांगें इंसाफ यात्रा बुधवार को आंदोलन में मारे गए किसान सुखदेव के गांव डिंग मोड़ पहुंची। यहां भारतीय किसान एकता ने किसान सुखदेव सिंह के चित्र पर फूल माला अर्पित किए। इसके अलावा परिवार को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सुखदेव के भाई बूटा सिंह गावड़ी, पुत्र गगन अमन, पत्नी गुरमीत कौर भी मौजूद थे। किसान नेता लखविंद्र औलख ने कहा कि किसान सुखदेव सिंह भावदीन टोल प्लाजा पर लंगर कमेटी के मेंबर थे। किसान मांगे इंसाफ यात्रा डिंगमंडी, फूलकां, बाजेकां, नेजियाखेड़ा, अली मोहम्मद, शाहपुर बेगू होते हुए गांव कंगनपुर पहुंचेगी। पांच अक्टूबर को मतदान करते समय खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेगी।
औलख ने कहा कि राजनीतिक लोगों व पार्टियों के बहकावे में आकर आपसी भाईचारा खराब न करें। सत्ता के भूखे इन नेताओं की कोई विचारधारा नहीं है। यह कुर्सी पाने की दौड़ में किसी का भी दामन पकड़ या छोड़ सकते हैं। इस अवसर पर ओम प्रकाश झुरिया ,अंग्रेज सिंह कोटली, पूर्व सरपंच प्रीत संधू, परमजीत लाली पूर्व सरपंच, ओम प्रकाश झूरिया डिंग, पूर्व सरपंच चंद्र कुमार, अमरीक सिंह बाजवा, राकेश भांभू व प्रताप आदि मौजूद रहे।