फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers in Ellenabad villages are suffering due to wild boars, destroying potato and mustard crops

Sirsa News: ऐलनाबाद के गांवों में जंगली सूअरों से किसान परेशान, आलू और सरसों की फसल को कर रहे तबाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Ellenabad villages are suffering due to wild boars, destroying potato and mustard crops
मल्लेकां गांव में सूअरों की ओर से खेत में खराब की गई आलू की फसल। - फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र के मल्लेकां, माधोसिंघाना सहित कई गांवों में जंगली सूअर फसलों को तबाह कर रहे हैं। जिसके कारण किसानों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसलों को बचाने के लिए किसान रात को खेतों में पहरा लगाने को मजबूर हैं। किसान संबंधित विभाग को भी शिकायत दे चुके हैं पर समाधान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद क्षेत्र में अब जंगली सूअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सूअर रात के समय आलू, गाजर और अन्य फसलों को नुकसान रहे हैं। सूअर जमीन खोद कर फसल को नुकसान पहुंचा रहा हैं। सूअर जमीन के अंदर होने वाली फसल को नुकसान पहुंचा ही रहे हैं साथ ही गेहूं और सरसों की फसल को भी खराब कर रहे हैं। सूअरों को खेत से भगाने के लिए किसान रात को पहरा देने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन सूअर एक खेत से निकल दूसरे खेत में पहुंच तबाही कर रहे हैं। जिसका किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खेत में तार और पटाखों से सूअरों को भगा रहे हैं किसान
मल्लेकां के किसान विपुल ज्याणी, हरदेव सिंह, हरजीत सिंह, राम ने बताया कि उन्होंने खेतों में इस वर्ष आलू की बिजाई की है। आलू अब जमीन में तैयार हो रहा है। लेकिन जंगली सूअर उसे नुकसान पहुंच रहे हैं। जंगली सूअरों को भगाने के लिए वह पटाखों और खेत के चारों तरफ तार लगा रहे हैं। इससे पहले भी जंगली सूअर खेत में आते थे लेकिन उनकी संख्या कम थी। अब जंगली सूअरों की संख्या काफी बढ़ गई है। सूअर जिस भी क्षेत्र से गुजर रहे है वहां पर फसल पूरी तरह से नष्ट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमनाला के साथ ऐलनाबाद क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जंगली सूअर
हिसार से ऐलनाबाद क्षेत्र में पहुंचे सेम नाले के साथ-साथ सूअर भी इस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। जिसके कारण इस क्षेत्र में जंगली सूअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जंगली सूअरों के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान वन्य जीव विभाग को भी शिकायत दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।

जिले में जंगली सूअरों की संख्या अब 250 से अधिक हो गई है। ऐलनाबाद क्षेत्र में सेम नाले के साथ साथ जंगली सूअर खेतों में पहुंच रहे हैं। खेतों में जंगली सूअर नुकसान पहुंचाने जैसी शिकायतें भी आ रही है। जिसका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा ।
-लीलू राम, इंस्पेक्टर, वन्य जीव विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed