फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer's death due to electric shock, wife serious

करंट लगने से किसान की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 26 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to electric shock, wife serious
बिजली का तार टूटने से हुए हादसे की जांच करते अधिकारी व पुलिस। - फोटो : Sirsa
खारियां के नजदीक ढाणियों में हाई वोल्टेज 11 हजार वोल्टेज की तार टूटने से किसान सुशील की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस ने भी मौका पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह 7 बजे एग्रीकल्चर फीडर की लाइन चालू की गई। इसी समय सड़क के किनारे पर लगे बिजली के पोल से हाई वोल्टेज की तार टूट कर एलटी की लाइन पर गिर गई। जिसके कारण उनके ट्यूबवेल की मोटर में हाई वोल्टेज का करंट आ गया। तभी सुशील कुमार ने मोटर स्टार्ट करने लगा तो उसे करंट लग गया जिससे कि गंभीर रूप से झुलस गया, उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी कलावती भी झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं बिजली विभाग के उपमंडल अभियंता विकास ठकुराल व कार्यकारी अभियंता रविंद्र कालीरावण ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सड़क के किनारे लगाए गए बिजली के पोल पर एचटी और एलटी की दोनों लाइनें क्रॉस कर रही हैं जहां पर कई बार तार टूट चुकी है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने इस और जरा भी ध्यान नहीं दिया। इससे पूर्व भी बिजली की तार टूटने से कई ढाणियों में लाखों का नुकसान हो चुका है। वहीं ढाणियों में बिजली के अनेकों उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं। बलवंत, बलबीर, मांगेराम, जोतराम, लीलू, हरि सिंह, रणवीर सिंह, शीशपाल, बनवारी लाल के अलावा दर्जनभर ढाणियों में जाने वाली बिजली की लाइन से फ्रिज, पंखे, मधानी, कुलर, एलइडी बल्ब सहित काफी सामान जलकर नष्ट हो गए है। एसडीओ विकास ठुकराल ने कहा कि जांच की जा रही है दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed