{"_id":"611ff12b8ebc3e7a0a7d321a","slug":"farmer-laborer-traders-youth-conference-on-september-12-in-sirsa-sirsa-news-hsr609438628","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में 12 सितंबर को किसान मजदूर व्यापारी युवा महासम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में 12 सितंबर को किसान मजदूर व्यापारी युवा महासम्मेलन
विज्ञापन
गुरुद्वारे में बैठक के दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते किसान नेता।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी, किसान सभा तथा सिरसा की अन्य किसान यूनियन ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में एकत्रित होकर एक बैठक की। जिसमें सिरसा जिले में सभी किसान यूनियनों व किसानों, मजदूरों कर्मचारियों व्यापारियों युवा संगठनों तथा अन्य संगठनों के द्वारा 12 सितंबर को महासम्मेलन किया जाएगा।
यूनियन के प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी ने बताया कि इस महासम्मेलन में संयुक्त किसान मोर्चा से किसान नेता, मजदूर संगठनों के नेता कर्मचारी संगठनों के नेता तथा बुद्धिजीवी वह पंजाब तथा हरियाणा के मशहूर गायक व अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शिरकत करेंगे । इस अवसर पर किसान नेताओं ने बताया कि किसान आंदोलन को और मजबूत करने के लिए सभी किसान यूनियन एक होकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आंदोलन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए तथा दिल्ली में किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए गांव ब्लॉक तथा जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर किसान आंदोलन को और ज्यादा मजबूत करेंगे ।
किसान नेता एडवोकेट हरविंद्र थिंद ने बताया पूर्व विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए विधायक गोपाल कांडा ने कहा था, उन्होंने रानियां विधान सभा में एक किसान पर टाडा अधिनियम के तहत दस मुकदमों की बात कही थी। थिंद ने बताया कि पुलिस से प्राप्त सूचना के अधिकार से रानियां विधान सभा में किसी भी व्यक्ति पर टाडा अधिनियम के तहत दो भी मुकदमे नहीं है। फिर विधायक ने इस विषय पर विधानसभा को गुमराह किया है। इस अवसर पर सिरसा जिले से प्रसिद्ध किसान नेता सरदार स्वर्ण सिंह विर्क, गुरनाम सिंह झब्बर, सुखदेव सिंह जम्मू जगविंदर सिंह मांखा, करनैल सिंह ओढ़ा, भूपेंद्र सिंह वेद वाला तथा जसकरण कंग मौजूद रहे।