{"_id":"61b3944f98646918c077a983","slug":"examination-of-women-police-constable-deputy-commissioner-and-board-officer-will-hold-meeting-with-center-superintendents-sirsa-news-hsr6190813198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा, उपायुक्त व बोर्ड अधिकारी केंद्र अधीक्षकों के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा, उपायुक्त व बोर्ड अधिकारी केंद्र अधीक्षकों के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर आयोजित 698 पदों पर महिला पुलिस कांस्टेबल (एचएपी दुर्गा-1) की भर्ती परीक्षा कड़े पहरे में 12 दिसंबर को होगी। जिले में 50 केंद्रों पर 12297 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर उपायुक्त अनीश यादव व बोर्ड के अधिकारी केंद्र अधीक्षक से शनिवार को पंचायत भवन में बैठक करेंगे।
महिला पुलिस कांस्टेबल, एचएपी दुर्गा-1 की परीक्षा के लिए रविवार को जिले में 12297 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए शहर में बने 50 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। परीक्षा एक ही बैच में सुबह साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को साढ़े 8 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। साढ़े 9 के बाद एंट्री नहीं होगी। एंट्री से पहले मेटल डिटेक्टर जांच से गुजरना होगा और सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा को लेकर सुरक्षा भी मजबूत होगी। एंट्री से पहले अभ्यर्थी के मास्क की जांच की जाएगी। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर 600 पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। हालांकि परीक्षा के चलते पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी, महिला व पुरुष जवान, इंस्पेक्टर व एसएचओ की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।
सार्वजनिक स्थानों पर तैनात होंगी स्काउट केयर व एनएसएस की टीम
महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होनी है। ऐसे में बाहर से आने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के बारे में सही जानकारी देने के लिए स्काउट केयर व एनएसएस की पांच टीमें सार्वजनिक स्थलों पर परीक्षा केंद्रों की जानकारी देने के लिए तैनात की जाएंगी। ताकि समय रहते अभ्यर्थी सही परीक्षा केंद्र पर समय रहते पहुंच सके।
विज्ञापन
रोडवेज ने की आठ बसें आरक्षित
सिरसा से दूसरे जिलों में बने परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज की ओर से बसों को आरक्षित किया गया है। रोडवेज की ओर से आठ अतिरिक्त बसें आरक्षित की गई है। जिस भी रूट पर अतिरिक्त अभ्यर्थी एकत्र होंगे बसों को तुरंत रवाना किया जाएगा। सिरसा से कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र , यमुनानगर और अंबाला के लिए अतिरिक्त बसों को रवाना किया जाएगा।
11 दिसंबर को होगी फाइनल मीटिंग महिला पुलिस कांस्टेबल (एचएपी दुर्गा-1) के पदों की भर्ती को लेकर 50 सेंटर बनाए गए हैं। 11 दिसंबर को होने वाली फाइनल मीटिंग में उपायुक्त व बोर्ड अधिकारियों द्वारा केंद्र अधीक्षकों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।