फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   EVM kept in three layer security, three magistrates deployed

Sirsa News: थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखी ईवीएम, तीन मजिस्ट्रेट तैनात

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
EVM kept in three layer security, three magistrates deployed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। नगर परिषद चुनाव की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी ईवीएम चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के मल्टीपर्पज हाल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखवा दी गई है। सुरक्षा के लिए तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

सीडीएलयू में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। एक में चेयरमैन पद की ईवीएम और दूसरे में पार्षद पद की ईवीएम को रखा गया हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। पहली दो लेयर पुलिस की इंडियन रिजर्व बटालियन के पास रहेगी, जबकि तीसरी लेयर की जिम्मेवारी सिरसा पुलिस को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी तैनात की गई है। इस क्षेत्र में 10 पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त पर तैनात है। स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने तीन मजिस्ट्रेट की नियुक्त किए है, जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन






वार्ड नंबर 25 के बूथ नंबर 109 पर 75.07 प्रतिशत हुआ मतदान

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 143 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सिरसा में कुल मतदाता संख्या एक लाख 60 हजार 36 थी, जिसमें से 56.4 प्रतिशत यानी 90,240 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मतदान वार्ड नंबर 25 के बूथ नंबर 109 पर 75.07 प्रतिशत हुआ, यहां 1107 मतदाताओं में से 831 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी वार्ड के बूथ नंबर 110 पर 73.31 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1094 में से 802 ने मतदान किया है। वार्ड नंबर 26 के बूथ नंबर 116 पर 72.9 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 1107 में से 807 ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








12 मार्च को होगी मतगणना

सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन और 32 वार्ड पार्षद के पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना 12 मार्च को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा में की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed