फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even after the notice, the contractors did not speed up the lifting, now the responsibility assigned to the jobbers, will lift at a higher price

Sirsa News: नोटिस के बाद भी ठेकेदारों ने उठान में नहीं लाई तेजी, अब आढ़तियों को सौंपी जिम्मेदारी, अधिक दाम पर करेंगे उठान

Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Even after the notice, the contractors did not speed up the lifting, now the responsibility assigned to the jobbers, will lift at a higher price
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से गेहूं के उठान में तेजी लाने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ठेकेदारों की ओर से ट्रक पूरे न किए जाने के कारण स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में अब हैफेड सहित अन्य एजेंसियों ने उठान में तेजी लाने के लिए आढ़तियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
आढ़तियों ने खुद के स्तर पर वाहनों को लगाकर उठान का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के दाम ठेकेदार के साथ तय हुए अनुबंध से अधिक हैं। ऐसे में एजेंसियों की ओर से ठेकेदाराें पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही आढ़तियों को दी जाने वाली अधिक राशि भी ठेकेदारों से वसूली जाएगी।
विज्ञापन

आढ़तियों ने अब अधिक रेट पर उठान के लिए ट्रैक्टर-ट्राली सहित अन्य वाहनों को लगाया है। वहीं, विभाग की ओर से ठेकेदार के तय अनुबंध से राशि काटी जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। एजेंसियों भी कई ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को छह लाख 28 हजार 400 क्विंटल गेहूं की मंडियों में आवक हुई, जबकि दो लाख क्विंटल ही उठान हो पाया है। जिले में अब तक 46 लाख 95 हजार 564 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 45 लाख 95 हजार 109 क्विंटल गेहूं की खरीद सरकार ने की है। मंडियों से कुल 13 लाख 69 हजार 211 क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। उठान में देरी होने के कारण एजेंसियों व प्रशासन ने करीब 70 ठेकेदारों को एक बार नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी कई ठेकेदारों ने उठान में तेजी लाने के लिए ट्रकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इसके चलते अब एजेंसियों ने ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिले में अब तक 70 फीसदी गेहूं खुले आसमान के नीचे ही पड़ा है।


आज नहीं होगी खरीद, सिर्फ किया जाएगा उठान
अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर रविवार को खरीद का काम नहीं किया जाएगा। मंडियों में केवल उठान ही किया जाएगा। इसके लिए मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को भी सूचित कर किसानों को मंडी में न बुलाने की सूचना दी है। जिले में फिलहाल हर रोज 65 हजार क्विंटल गेहूं के उठान का काम हो रहा है।

वर्जन
सिरसा मंडी में उठान की स्थिति में अब सुधार हुआ है। कई खरीद केंद्रों पर ठेकेदारों ने उठान में तेजी नहीं लाई है। इसके चलते आढ़तियों को उठान के लिए जिम्मेदारी दी गई है। ठेकेदार से हुए अनुबंध से अधिक जो भी खर्चा उठान में आता है, उसे ठेकेदार से वसूला जाएगा। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। - मांगेराम, डीएम, हैफेड सिरसा ।


जिले की अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर रविवार को फसल की खरीद नहीं की जाएगी। केवल उठान का ही काम किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल बेचने के लिए सोमवार को पहुंचे। - वीरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed