फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Enrollment date for students from 9th to 12th extended till 16th

Sirsa News: 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की एनरोलमेंट की तिथि 16 तक बढ़ाई

Sun, 13 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Enrollment date for students from 9th to 12th extended till 16th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की एनरोलमेंट फीस भरने की तारीख को 16 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 9 अक्तूबर थी। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो फिलहाल एनरोलमेंट फीस जमा नहीं करवा पाए थे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट भरने की तिथि निर्धारित की थी। इसके तहत स्कूल के मुखिया 25 सितंबर से 9 अक्तूबर तक हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी तथा अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी नामांकन शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करवा सकते थे। इस बीच आचार संहिता लग गई और अध्यापकों की ड्यूटी भी चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाने में लगा दी गई। इस कारण कई बच्चे अपना एनरोलमेंट नहीं भर पाए। इस पर स्कूली अध्यापकों ने भी शिक्षा विभाग से बिना लेट फीस बच्चों के एनरोलमेंट भरने के लिए तिथि बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इसी को देखते हुए एनरोलमेंट के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 16 अक्तूबर तक कर दिया है। विद्यार्थी अब 16 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। 16 अक्तूबर के बाद अगर कोई विद्यार्थी आवेदन करता है तो उसको विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे लगेगी फीस
17 से 23 अक्तूबर :-200
24 से 30 अक्तूबर : 300
31 अक्तूबर अंतिम तिथि : 1000




शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की एनरोलमेंट फीस भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन को 16 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। इसके बाद लेट फीस लगनी शुरू हो जाएगी। 16 अक्तूबर तक बच्चों से निर्धारित मानक के अनुसार ही फीस ली जाएगी। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed