{"_id":"5e29f2e78ebc3e4af41fa458","slug":"engineer-outraged-by-beating-partner-strike-in-pda-sirsa-news-ald2665662191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यहार के आरोप में अवर अभियन्ता की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यहार के आरोप में अवर अभियन्ता की पिटाई
विज्ञापन
Engineer outraged by beating partner, strike in PDA
प्रयागराज। फाफामऊ में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अवर अभियंता की पिटाई के विरोध में पीडीए के इंजीनियर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। निर्माण समेत अन्य कार्य ठप रहे। कार्य से विरत इंजीनियरों समेत अन्य कर्मचारियों ने पीडीए गेट पर सभा कर विरोध जताया। उपाध्यक्ष से मुलाकात कर हमलावरों को गिरफ्तार कराने की मांग की। ऐलान किया कि न्याय मिलने तक हड़ताल पर रहेंगे।
फाफामऊ में बुधवार को शांति पुरम कॉलोनी में पीडीए की अर्जित भूमि पर अवैध निर्माण बंद कराने गए अवर अभियंता संजय वशिष्ठ के साथ महिलाओं ने अभद्र व्यवहार किया। कहासुनी के दौरान महिलाओं ने संजय की पिटाई कर दी। घायल होकर वह दफ्तर पहुंचे तो साथियों में आक्रोश फैल हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने को सोरांव थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया।
मारपीट के विरोध में विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन और प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एकजुट पीडीए कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों पर कार्रवाई की मांग उठाई। गेट मीटिंग कर अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया।
विज्ञापन
यूनियन अध्यक्ष राम सेवक यादव, डिप्लोमा इंजी. संघ के बीएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंजीनियरों ने उपाध्यक्ष पीडीए टीके शिबू से वार्ता की। उन्हें घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उपाध्यक्ष ने हमलावरों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से वार्ता कर उन्हें पत्र भी भेजा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पीडीए के इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद रहे।