फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Encounter between miscreants and police in village Satakheda

Sirsa News: गांव सकताखेड़ा में बदमाशों और पुलिस की बीच मुठभेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Encounter between miscreants and police in village Satakheda
पुलिस की ओर से पकड़ी गई कार । 
सिरसा (गोरीवाला)। गांव सकताखेड़ा में सोमवार रात्रि पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है सभी के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एनएच 54 पर स्थित गांव अबूबशहर चौटाला रोड के पास सीआईए डबवाली सोमवार रात्रि नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। देर रात को हाईवे पर पुलिस ने एक्सयूवी कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार नाका को तोड़ते हुए पुलिस की कार को टक्कर मार कर सकताखेड़ा की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो कार सवार बदमाशों ने गांव की गलियों में पहुंचकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायर भी किए, लेकिन कार सवार खिड़की से हाथ निकाल पुलिस पर गोलियां बरसाते रहे। इस दौरान बदमाशों की कार गांव की फिरनी के साथ खेत में फंस गई। बदमाशों ने कार छोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग करते रहे। इसी दौरान पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें एक बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया। पुलिस ने कार से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
गांव में बना दहशत का माहौल, एक घंटे तक पीछा करती रही पुलिस
बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ होने के दौरान गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस बदमाशों का एक घंटे तक पीछा करती रही। पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ के कारण दोनों की गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस दौरान किसी भी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बदमाशों से जानकारी जुटाई जा रही है। घायल का डबवाली के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपी तेजी की तलाश जारी
आरोपियों की पहचान एक्सयूवी कार चालक कौशलदीप उर्फ कोकी निवासी निलियांवाली डबवाली, श्रवणवीर उर्फ रैंबो निवासी मंडी डबवाली और हरचरण सिंह निवासी माखा के रूप में हुई है। फरार हुए आरोपी तेजी निवासी कखावाली राजस्थान की तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है चारों के के खिलाफ ही चोरी, मारपीट, व हत्या का प्रयास करने के मामले दर्ज हैं।


----------
नाका तोड़कर फरार होने वाले तीन आरोपियों को काबू किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली ली है। चौथे आरोपी को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, सीआईए इंचार्ज, डबवाली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed