फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Minister took stock of flood rescue arrangements, said three days are important

Sirsa News: बिजली मंत्री ने बाढ़ बचाव प्रबंधों का लिया जायजा, बोले- तीन दिन महत्वपूर्ण

Sat, 15 Jul 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity Minister took stock of flood rescue arrangements, said three days are important
बिजली मंत्री रणजीत सिंह दौरे के दौरान ग्रमामीणों से बातचीत करते हुए। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने शनिवार को संभावित बाढ़ के मद्देनजर गांव मुसाहिबवाला, फरवाईं कला, पनिहारी, नेजाडेला कलां व खुर्द, बुढाबाना, किराड़कोट, नागोकी का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि घग्गर नदी में कुछ जगहों पर आए कटाव के बाद हुए जलभराव प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण भी इस कार्य में प्रशासन का पूर्ण सहयोग कर रहे है। बिजली मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि आबादी को पानी से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि पीछे से ही पानी का बहाव काफी अधिक रहा है। इससे सिरसा में अनुमान से अधिक पानी पहुंचा है और नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश व पंजाब में बाढ़ ने काफी प्रभावित किया है। यहां स्थिति अलग है और जैसी भी परिस्थितियां बनेंगी उनसे निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरंतर मिनट टू मिनट रिपोर्ट ले रहे हैं। घग्गर नदी पर संभावित बाढ़ व अन्य किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सरकार व प्रशासन ने सभी आवश्यक संसाधनों को इस कार्य में लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों पर न दें ध्यान, एकजुटता से प्रशासन का करें सहयोग



बिजली मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सभी जरूरी पुख्ता कदम व प्रबंध किए जा रहे हैं। 24 घंटे तटबंधों की निगरानी के साथ-साथ ठीकरी पहरे लगाए जा रहे हैं। इसलिए ग्रामीण भी संयम रखें और एकजुटता के साथ प्रशासन का सहयोग करें। इसके साथ-साथ किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि कोई भी अंदेशा होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed