फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Minister Ranjit Singh will show strength by celebrating Devilal's memorial day in February

Sirsa News: फरवरी में देवीलाल का स्मृति दिवस मनाकर ताकत दिखाएंगे बिजली मंत्री रणजीत सिंह

Mon, 18 Sep 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity Minister Ranjit Singh will show strength by celebrating Devilal's memorial day in February
सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को इंडियन नेशनल लोकदल कैथल में और जननायक जनता पार्टी राजस्थान के सीकर में अपनी ताकत दिखाएंगी। दोनों की रैलियों को लेकर राजनीतिक गलियारों चर्चाएं हैं। इनके बीच में चौधरी रणजीत सिंह ने भी राजनीतिक मंच पर अपनी ताकत दिखाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भले ही वे अभी कोई बड़ा आयोजन नहीं कर रहे हैं, लेकिन फरवरी में चौधरी देवीलाल के सम्मान में स्मृति दिवस जरूर मनाएंगे।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सोमवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया है कि स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। हिसार और सिरसा दोनों जगहों में से स्मृति दिवस कहां होगा यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। यदि ऐसा होता है तो सिरसा और हिसार की राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आएंगे। हालांकि पहले से ही चौधरी रणजीत सिंह की हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन

चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जहां चुनाव लड़ने को कहेगी, वहां से चुनाव लडूंगा। इच्छाएं सभी की होती है, वह पूर्ण होती है या नहीं समय बताएगा। मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव को लेकर सर्वे जारी है। वह योग्यता के अनुसार देखेंगे कि किसे कहां से टिकट देना है। भाजपा जहां से टिकट मिलेगी, वहीं से चुनाव लडूंगा, लेकिन चुनाव में जरूर लडूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की उम्र 75 साल निर्धारित करना गलत है। चुनाव लड़ने का जज्बा और काबिलियत है तो चुनाव जरूर लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनेलो के कार्यक्रम में आने से हुड्डा का कद छोटा हो जाएगा
रणजीत सिंह ने इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला पर चुटकी लेते हुए कहा कि भले ही इंडिया ग्रुप में अभय चौटाला शामिल होते हैं, लेकिन इनेलो के कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आना मुनासिफ नहीं है। मेरा अपना मानना है कि हुड्डा अगर इनेलो की रैली में आते हैं तो उनका कद छोटा हो जाएगा। जब चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और अजय सिंह जेल गए थे तब अभय चौटाला ने ही कहा था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही सजा दिलाई है।


देवीलाल का जन्मदिन कब है, किसी को याद नहीं है
चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि चौधरी देवीलाल का जन्मदिन कब है किसी को याद नहीं है। मां बताती थी कि मेरा जन्म भी आजादी से दो साल पहले का है। पहले हेडमास्टर कहते थे पांच साल बच्चे की उम्र है तो दाखिला देंगे। घर वाले कह देते थे सात का हो गया है। चौधरी देवीलाल का जन्मदिन पहले नवंबर मनाते थे , बाद में सितंबर में मनाने लगे। मैं उनकी स्मृति में फरवरी में स्मृति दिवस मनाउंगा।


दिल्ली के उद्योग हरियाणा में हो रहे शिफ्ट
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में बिजली की व्यवस्था बेहतर है। सोलर प्लांट व ट्यूबवेल लगाकर प्रदेशवासी व किसान लाभ उठा रहे हैं। आज स्थिति यह है कि दिल्ली के उद्योग हरियाणा में शिफ्ट हो रहे हैं।



जनसंवाद में हल होती हैं 70 प्रतिशत समस्याएं
बिजली मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जनता से रूबरू होने का अपना अलग तरीका है, उसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनता से जुड़ने का अलग तरीका है। वे जनता के बीच आते हैं और जनता व अधिकारी के बीच का माध्यम बनते हैं। जनसंवाद में लोगों की 70 प्रतिशत समस्याएं हल हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed