{"_id":"69d6a4d0c556be662e0a9145","slug":"electric-workers-protested-sirsa-news-c-128-1-sir1010-156251-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ को बंधक बनाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ को बंधक बनाने की दी चेतावनी
Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय के समक्ष सात दिनों से धरने पर हैं कर्मचारी
फोटो-- - 26
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय के समक्ष सात दिनों से धरने पर बैठे हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे एसडीओ को बंधक बनाएंगे।
कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जेई सुभाष ने कहा कि एसडीओ का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार सही नहीं है। एसडीओ ने कई कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
संजय न्योल ने बताया कि एसडीओ कर्मचारियों के खिलाफ बिना किसी कारण लेटर जारी कर मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बिना वजह कुछ कर्मचारियों का वेतन भी रोकने का कार्य किया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो एचएसईबी वर्कर यूनियन राज्य स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। प्रदेश स्तरीय टीम हमारी रानियां पहुंचेगी । इसके बाद एसडीओ का घेराव कर ऑफिस में बंधक बनाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एचएसईबी सर्कल सचिव सतिंदर मोंगा, स्टेट प्रेस सचिव शाम लाल खोड़, सिटी यूनिट प्रधान सीता राम, सिटी सब यूनिट प्रधान राय सिंह, जीवन नगर प्रधान सुरेंद्र पुनिया, सचिव कर्ण सिंह, प्रधान रामप्रताप, सचिव सुखदेव लाल, उप प्रधान श्रीचंद, जेई सूरज पाल, सुरेश व सुभाष आदि मौजूद रहे।
फोटो - रानियां03 एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
फोटो