फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electric high tension wire coming out from the side of the house in Dabwali.

Sirsa News: बिजली निगम की लापरवाही दे रही हादसों को न्योता, कहीं तार लटके तो कहीं खुले

Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electric high tension wire coming out from the side of the house in Dabwali.
डबवाली में मकान के साथ से निकली बिजली की हाईटेंशन तार ।
डबवाली। शहर के बाहरी इलाके चौटाला रोड, सिरसा रोड तथा आवासीय कॉलोनियों में लटकती बिजली की तारों के साथ जमीन पर रखे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। वहीं बिजली की ढीली व लटकती हुई तारें शहर के सभी कॉलोनियों व मोहल्लों में आम देखी जा सकती हैं। इसके अलावा चौटाला रोड पर स्थित मुख्य तीन बैंकों के परिसर के सामने स्थापित बिजली का ट्रांसफार्मर, लव कुश पार्क के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर जमीन के साथ ही रखा है।
विज्ञापन

वीरवार को अमर उजाला की ओर से शहर में बिजली की तारों की स्थिति जांची गई। जिसमें विद्युत निगम की ओर से की गई लापरवाही भी सामने आई। चौटाला रोड स्थित आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन कार्यालय के समक्ष बिजली का ट्रांसफार्मर रखा गया है, जो बेहद नीचे है और उक्त तीनों बैंकों में आने वाले उपभोक्ता अपना वाहन भी वहीं खड़ा करते हैं। जिससे वाहन पार्किंग करते समय तार आमजन के सिर या फिर कंधे से छू जाती हैं। वहीं रामनगर कॉलोनी स्थित लवकुश पार्क के समीप स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर भी पार्क की चहारदीवारी के साथ ही रखा गया है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती हैं। इसके अलावा आदर्श नगर, राजीव नगर, न्यू राजीव नगर, अलीकां रोड के प्रेम नगर, न्यू बस स्टैंड रोड तथा मलोट जीटी रोड के इलाके में भी बिजली की तारों के जाल और ढीली और लटकती हुई तारों की समस्या भी गंभीर है। इसके अतिरिक्त शहर की कई गलियों में लगे बिजली के खंभे भी बीच में आते हैं और कई स्थानों पर लगे बिजली के खंभे भी टेढ़े हुए पड़े हैं। श्री अन्नपूर्णा मंदिर के समीप स्थित एक आटा चक्की के पास विद्युत पोल झुका है। जिससे हादसा होने का खतरा है। हालांकि इस संबंध में निगम अधिकारियों के पास कई बार शिकायतें भी पहुंचती हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन


निगम करवाएगा पूरे शहर में सर्वे, स्थिति का होगा समाधान
वहीं तीन दिन पहले डबवाली के चौटाला रोड पर हादसे में दो पेंटरों की मौत होने के बाद बिजली निगम की ओर से अब पूरे शहर में सर्वे करवाए जाने का प्लान तैयार किया गया है। वहीं बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि जहां पर भी बिजली की तारें ढीली या लटकती हुई हैं तो उन्हें जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवकुश पार्क के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर भी अन्य जगह होगा शिफ्ट
वहीं सवाल पूछे जाने पर कि कुछ दिनों पूर्व कॉलोनी रोड स्थित लवकुश पार्क के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर की फोटो व्हाट्सएप द्वारा भेजी गई थी, उसके बारे में निगम की ओर से क्या कार्रवाई की गई है। इस पर बताया कि निगम की ओर से बिजली के खंभे को हटाने और ट्रांसफार्मर को अन्य जगह पर स्थापित करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। मालूम हो कि लव कुश पार्क के समीप लगे ट्रांसफार्मर को तब्दील करने के लिए लव कुश वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता करके नगर परिषद को पार्क की सुध लेने और विद्युत विभाग को बिजली का ट्रांसफार्मर को ऊंचा उठाने या फिर यहां से कहीं अन्य शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी, लेकिन परिणाम शून्य ही रहा।


अधिकारी बोले
शहर में सर्वे करवाने को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत हो गई है। जल्द ही सर्वे करवाने के बाद तारों को दुरुस्त किया जाएगा। जिन भी स्थानों पर तार खुले हुए हैं और ट्रांसफार्मर नीचे है उनकी भी व्यवस्था की जाएगी।
-महेश शर्मा, जेई, बिजली निगम, डबवाली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed