फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly man dies after his bike collides with a tractor-trolley

Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बाइक के टकराने से बुजुर्ग की हुई मौत

Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after his bike collides with a tractor-trolley
रानियां। रानियां से बालासर रोड पर सोमवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल की टक्कर में 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक व्यक्ति गुरदीप सिंह गांव फिरोजाबाद का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ के गांव सारणी निवासी जोगिंदर सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ रानियां से बालासर की ओर जा रहा था।
खुराना पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पहले ट्रैक्टर चालक ट्राॅली को साइड में खड़ा कर किसी काम चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल सीधे ट्राॅली में जा टकराई जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रानियां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिवार द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। रानियां थाना प्रभारी गुरनविंदर सिंह ने बताया कि मृतक गुरदीप का एक बेटा गांव कुस्सर में रहता है। वह अपने बेटे से मिलने के लिए वहां जा रहा था। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed