फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Efforts of the State Government to provide better healthcare to the villages: Deputy CM

गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना प्रदेश सरकार का प्रयास : डिप्टी सीएम

Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Efforts of the State Government to provide better healthcare to the villages: Deputy CM
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से सिरसा जिला को जल्द छह वेंटिलेटर उपलब्ध होंगे। इससे जिला के सरकारी अस्पताल में पांच अतिरिक्त वेंटिलेटर की सुविधा बढ़ जाएगी तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में डिप्टी सीएम ने अहम कदम उठाया है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वेंटिलेटर सुविधा मिले, इसके लिए ओढा सीएचसी में भी एक वेंटिलेटर उपलब्ध होगा, इससे आपातकालीन सेवाओं के दौरान गांवों के गंभीर मरीजों को लाभ मिलेगा। सिरसा को ये वेंटिलेटर सीएसआर स्कीम के तहत जल्द उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर यही प्रयास है कि गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सिरसा जिला में जल्द छह वेंटिलेटर उपलब्ध करवाएं जाएंगे, इससे सिरसा के सामान्य अस्पताल व ओढां सीएचसी में मरीजों को अब शीघ्र ही वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन मेड-इन-इंडिया जीवन-रक्षक वेंटिलेटर का कोविड के मरीजों तथा अन्य घातक बीमारियों के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान बनी आपातकालीन स्थिति में दुनिया के कई बड़े देशों को भी मरीजों को वेंटिलेटर सुविधा देने से जूझना पड़ा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ने से राज्य को जहां आपात स्थिति से निपटने में सहायता होगी, वहीं मरीजों को तुरंत वेंटिलेटर सुविधा दी जा सकेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे अपनी प्रतिबद्धता को इसी तरह जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed