{"_id":"67d864c67f27074b920e4436","slug":"education-panniwala-motas-engineering-college-will-get-hit-status-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134817-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा : पन्नीवाला मोटा के इंजीनियरिंग कॉलेज को मिलेगा एचआईटी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा : पन्नीवाला मोटा के इंजीनियरिंग कॉलेज को मिलेगा एचआईटी का दर्जा
Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा।
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में बढ़ रही मांग को देखते हुए प्रदेश के 2 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एचआईटी में अपग्रेड करने की घोषणा की है। इसमें सिरसा जिला के गांव पन्नीवाला मोटा में स्थित चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शामिल है।
इन इंजीनियरिंग कॉलेज को अपग्रेड कर एचआईटी (हरियाणा प्रौद्योगिकी संस्थान) का दर्जा दिया जाएगा। कॉलेज के अपग्रेड होने पर इसमें नए एवं उच्च कोर्स, अध्यापक, मशीनरी सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उच्च तकनीकी शिक्षा को एक नया आयाम मिलेगा।
पन्नीवाला मोटा के चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, डाटा साइंस व फूड टेक्नोलॉजी सहित कुल 7 ट्रेड हैं, जिनमें 700 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::
सरकार ने संस्थान को अपग्रेड करने की घोषणा की है, जोकि बेहद सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य और उन्नत होगा। कॉलेज के अपग्रेड होने से इसमें बहुत कुछ नई इंप्रवूमेंट होंगी। - डॉ. मीना कुमारी, डायरेक्टर-प्रिंसिपल (चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा)
बॉक्स
मुख्यमंत्री ने गांव के चौ. देवीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज को अपग्रेड कर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। मैं पूरे गांव की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। सरकार शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। आगामी समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जहां युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा तो वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। - मंजूबाला बैनीवाल, ग्राम सरपंच (पन्नीवाला मोटा)।