फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education Department got 40 drawing teachers after 16 years, 36 joined

Sirsa News: शिक्षा विभाग को 16 साल बाद मिले 40 ड्राइंग शिक्षक, 36 ने किया ज्वाइन

Thu, 03 Aug 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Education Department got 40 drawing teachers after 16 years, 36 joined
ड्राइंग ​शिक्षकों को ज्वानिंग लेटर देते जिला मौलिक ​शिक्षा ​​अ​धिकारी बूटाराम ।   
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला शिक्षा विभाग को बुधवार को 16 साल के बाद 40 ड्राइंग शिक्षक मिले हैं। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को पत्र देकर पदों पर ज्वाइन करवाया। इस दौरान 36 शिक्षकों को ज्वाइनिंग पत्र दिया गया, जबकि चार अभी वेटिंग लिस्ट में हैं।
शिक्षकों के आने से 40 स्कूलों के छठीं से बारहवीं तक के करीब 10 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जोधकां स्कूल के प्रिंसिपल भीम सिंह, डीईईओ ऑफिस से आरटीई के नोडल अधिकारी अमित मनहर, डीईईओ ऑफिस से सहायक जिला मौलिक शिक्षा खेल अधिकारी हरबंस सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई। कमेटी द्वारा सभी अध्यापकों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन की गई। बाद में सभी का मेडिकल कराकर उन्हें स्कूल अलॉट किए गए। जिले में ड्राइंग अध्यापकों को जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक सहीराम चाहर सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन



इस प्रकार चला शिक्षकों का संघर्ष
शिक्षा विभाग ने 2006 में ज्ञापन निकालकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान वर्ष 2008 में इंटरव्यू लेकर 2009 में परिणाम जारी किया गया। 2010 में शिक्षकों की ज्वाइनिंग हुई। 11 साल के बाद डयूटी करने के बाद दिसंबर 2020 में भर्ती का रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 31 जनवरी 2021 को 2006 में फाॅर्म भरने वाले सभी प्रतिभागियों और ज्वाइन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा हुई। सिरसा के 350 केंडिडेट ने परीक्षा दी। 14 नवंबर 2021 को सिरसा से 44 शिक्षकों का चयन हुआ। इसी माह में 25 नवंबर 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने कुरुक्षेत्र के डिप्लोमा को अमान्य कर दिया। इसके कारण एक बार फिर से भर्तिया रद्द कर दी गईं। शिक्षकों ने 2022 को सुप्रीम कोर्ट में पूर्ण विचार याचिका डाली। इसके बाद 31 मार्च 2022 में याचिका पर सुनवाई के लिए मंजूरी मिची। 3 जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने कुरुक्षेत्र के ड्राइंग डिप्लोमा को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों में हुई है शिक्षकों की भर्ती
शिक्षक का नाम, अलॉट स्कूल


रामचंद्र सिहाग, जीजीएसएसएस ऐलनाबाद
संदीप कुमार, जीएसएसएस मोड़ियाखेड़ा
संजय शर्मा,
जीएसएसएस कागदाना
कपूर सिंह,
जीएसएसएस नेजाडेला खुर्द
विनोद कुमार, जीएसएसएस शाहपुरियां
इंद्र सिंह,
जीएसएसएस नुहियांवाली
रामपाल,
जीजीएचएस ओढां
सुशीला देवी, जीजीएसएसएस मेला ग्राउंड सिरसा।
अशोक कुमार, जीएसएसएस रंधावा
हरदीप कौर,
जीएसएसएस वेदवाला
चानन राम,

जीएचएस बकरियांवाली
कुम सुरेंद्रा,
जीएसएसएस खैरपुर
देवेंद्र कुमार,
जीएसएसएस जोधपुरियां
रविंद्र कौर,
जीएसएसएस सुखचैन
सुनीता रानी,

जीएचएस शाहपुर बेगू
डाली,

जीएचएस मोरीवाला
मनोज कुमार, जीएसएसएस चत्तरगढ़ पट्टी
दयाल चंद,
जीएसएसएस फूलकां
केहर सिंह,
जीएसएसएस रूपावास
विजय कुमार,
जीएचएस सुकेरा खेड़ा
वरुण कुमार, जीएसएसएस नटार
मैना देवी,
जीएसएसएस ओटू
जेलदार,
जीएसएसएस दड़बी
रमेश कुमार,
जीजीएसएसएस चौटाला
कुलदीप सिंह, जीएसएसएस श्रीजलालआना
सुरजीत कुमार, जीएसएसएस देसूमलकाना
छाल्लो रानी,
जीएसएसएस महाबीर दल
जसकरण सिंह,
जीएचएस जगमालवाली
बलराम,
जीएसएसएस साहुवाला द्वितीय
सुर्या प्रकाश,
जीएसएसएस जोधकां
राजिंद्र कुमार, जीएसएसएस बड़ागुढा
सुभाष चंद्र,
जीएसएसएस साहुवाला प्रथम
राकेश,
जीएसएसएस गंगा
अमित कुमार, जीएसएसएस बाजेकां
सुरेंद्र कुमार,
जीएसएसएस धनूर,
बलजिंद्र सिंह, जीएसएसएस झोरड रोही,
सेवक दास,
जीएसएसएस अलीमोहम्मद
-----------------
वर्जन
जिले को 40 नए ड्राइंग शिक्षक मिले हैं। 36 शिक्षकों को दस्तावेजों की जांच के बाद स्कूल अलॉट कर दिए गए है। - बूटाराम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।


वर्जन
ड्राइंग शिक्षकों को 16 साल बाद कड़े संघर्ष के बाद जीत मिली है। जिससे सभी 40 शिक्षक खुश है। इस जीत के लिए सभी शिक्षक हिस्सेदार है।- चानन जांगू, कला अध्यापक संघ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed