फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education: Admission process begins in Aarohi schools of the district, entrance exam will be held on 27th

शिक्षा : जिले के आरोही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू, 27 को होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 14 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Education: Admission process begins in Aarohi schools of the district, entrance exam will be held on 27th
आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी कलां में उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिल प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थी 20 मार्च तक ऑफ लाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 27 मार्च को विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा होगी। परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिला मिलेगा।
जिले में छह आरोही मॉडल स्कूल है। वर्ष 2022-23 में खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में छठी से लेकर 12वीं कक्षा में दाखिले होंगे। इन स्कूलों में दाखिले पाने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्कूल में जाकर ऑफ लाइन आवेदन जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। इसके बाद 27 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा 12 बजे से 2 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा में 5 विषयों की पेपर आएगा, जो 100 नंबरों का होगा। प्रत्येक विषय के 20 नंबर होंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित, रिजनिंग व मेंटल एबिलिटी की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


छात्राओं को दी जाती है हॉस्टल की सुविधा
आरोही मॉडल स्कूल स्कूलों में छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा दी जाती है। यदि किसी छात्रा का घर हॉस्टल से 2 किलोमीटर की दूरी पर है ऐसे में इच्छुक छात्रा को हॉस्टल अलॉट किया जाता है। स्कूल प्रशासन की ओर से 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को हॉस्टल के लिए प्राथमिकता दी जाती है। छठी से सातवीं कक्षा की लड़कियों के लिए सिर्फ 15 फीसदी ही हॉस्टल में सीटें आरक्षित है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस खंड के किस गांव में है आरोही स्कूल
खंड गांव सीटों की संख्या
चोपटा खंड नाथूसरी कलां 80
बडागुढां खंड झिड़ी 80
रानियां खंड मोहम्मद पुरिया 80
ऐलनाबाद खंड मीठी सुरेरां 80
ओढां खंड जलालआना 80
डबवाली खंड कालुआना 80

आरोही मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन 20 मार्च तक कर सकते है। जिसके बाद 27 मार्च को विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा होगी। - बलबीर सिंह पिलानिया, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अधिकारी सिरसा।



वर्जन
स्कूल में विद्यार्थी आवेदन के लिए आ रहे हैं। स्कूल द्वारा सभी तैयारियां पूरी है। स्कूल में 80 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं। वहीं स्कूल में लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी है। - रमेश कुमार, प्राचार्य, आरोही मॉडल स्कूल, नाथूसरी कलां सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed