फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education: 20 thousand students in the district will have to submit tablets by March 27, otherwise the board will not release the exam results

शिक्षा : जिले में 20 हजार विद्यार्थियों को 27 मार्च तक जमा करवाने होंगे टैबलेट, नहीं तो बोर्ड जारी नहीं करेगा परीक्षा परिणाम

Thu, 16 Mar 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Education: 20 thousand students in the district will have to submit tablets by March 27, otherwise the board will not release the exam results
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा निदेशालय ने ई-अधिगम के तहत टैबलेट वापस स्कूल में जमा करवाने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को 27 मार्च तक अपने टैबलेट विद्यालयों में जमा करवाने होंगे। टैबलेट जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों का हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाए।
सरकार ने जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत ऑनलाइन पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए हैं। ये टैबलेट विद्यार्थियों को लाइब्रेरी मेथड पर दिए गए है यानी जिस प्रकार से विद्यार्थी पढ़ने के लिए लाइब्रेरी से पुस्तक लेते हैं और उसे पढ़ने के बाद वापस कर देते हैं। अब शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर विद्यार्थियों को टैबलेट स्कूलों में जमा करवाने के लिए कहा गया है। जिले में करीब 20 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वापस करने हैं। जिले में अब तक करीब 20 प्रतिशत यानी 4000 बच्चों ने टैबलेट जमा करवा दिए हैं।शेष 16 हजार बच्चों कोे 27 मार्च तक स्कूलों में टैबलेट जमा करवाने हैं। निदेशालय ने स्कूलों मुखियाओं से इस संबंध में डाटा में भी मांगा है। अगर विद्यार्थी 27 मार्च तक टैबलेट को स्कूल में जमा नहीं करवाता है तो उसका परिणाम भिवानी बोर्ड रोक लेगा। अगर गलती से किसी का परिणाम घोषित भी कर दिया जाता है, उसे स्कूल विद्यार्थी को एसएलसी, डीएमसी व चरित्र परिणाम पत्र जारी नहीं करेगा। वहीं,स्कूल मुखियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। अगर स्कूल से किसी विद्यार्थी का टैबलेट चोरी हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी भी स्कूल मुखियाओं की है।
विज्ञापन


विद्यालयों के लिए ये एसओपी हुई है जारी
- विद्यार्थी को बोर्ड परीक्षा के खत्म के बाद पांच दिन में टैबलेट करवाना होगा जमा।
- विद्यालय की एसएमसी सुनिश्चित करेगी कि विद्यार्थी ने टैबलेट जमा करवाया या नहीं।
- 10वीं के टैबलेट के बाद विद्यालय के स्टॉक रजिस्टर में विद्यार्थी की एंट्री करनी अनिवार्य।
- अगर किसी का टैबलेट गुम या चोरी हो जाता है तो ऐसे में एफआईआर स्कूल में जमा करवानी होगी।
- टैबलेट में डाली गई सिम को विद्यार्थी डी-एक्टिवेट नहीं करेंगे। ये काम स्कूलों द्वारा ही किया जाएगा।
- अवसर पोर्टल पर अंडरटेकिंग स्कूल द्वारा अपलोड करना अनिवार्य।
- 11वीं के विद्यार्थी अगर उसी विद्यालय में अगली कक्षा करना चाहता है, तो उससे टैबलेट वापस नहीं लिया जाएगा।
- इन पांच दिनों में टैबलेट, चार्जर, सिम व टैबलेट का डिब्बा करवाना होगा जमा।

वर्जन
जिला में विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने को लेकर एसओपी जारी कर दी गई है। इस दौरान विद्यार्थियों को 27 मार्च तक टैबलेट स्कूलों में जमा करवाने है। अगर विद्यार्थी टैबलेट जमा नहीं करवाते है तो भिवानी बोर्ड द्वारा उस विद्यार्थी का परिणाम रोक लिया जाएगा। - आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिलाभर में 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 31751 टैबलेट वितरित किए गए हैं। इसमें से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस नहीं लेने है। जिले के करीब 20 हजार विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए जाने है। इसके लिए एसओपी जारी की गई है। - नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed