{"_id":"5839d2004f1c1b983513cca5","slug":"economic-conditions-disturbed-young-man-died-jumping-into-the-water-diggi-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक हालातों से परेशान युवक ने पानी की डिग्गी में कूद जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक हालातों से परेशान युवक ने पानी की डिग्गी में कूद जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली (सिरसा)। निकटवर्ती किलियांवाली गांव में आर्थिक परेशानी के चलते 20 वर्षीय युवक राजवीर उर्फ राजू ने खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
शनिवार को मलोट के सरकारी अस्पताल में राजू के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के चार बहनें तथा एक भाई है। पुलिस को दर्ज करवाए ब्यान में मृतक की माता दिलीप कौर ने कहा है कि उसका बेटा तीन-चार साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बठिंडा के एक अस्पताल से उसकी दवाई लेकर आए थे। शुक्रवार शाम को वह नजदीक स्थित खेत में नरमा चुगाई के लिए चली गई। इतनी देर में राजू घर से निकल गया। किसान गुरनाम सिंह के खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूद गया। किसान की सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची। डिग्गी में से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मलोट के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। किलियांवाली पुलिस के अनुसार मानसिक परेशानी के साथ-साथ परिवार की आर्थिक हालात भी आत्महत्या का कारण बनी है। आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद परिवार राजू का उपचार करवा रहा था। मृतक की तीन बहनें तथा एक भाई शादीशुदा है। मृतक की मां मजदूरी करती है।