{"_id":"69f0f8af44a436aa7c0a7cd3","slug":"ear-ring-snatched-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157552-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर छीनीं सोने की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर छीनीं सोने की बालियां
Tue, 28 Apr 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर आए तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ढाणी हांडी खेड़ा में एक महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर तीन युवकों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ढाणी हांडी खेड़ा निवासी केला देवी ने बताया कि 27 अप्रैल की दोपहर दो बजे वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी समय बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। युवकों ने उनसे पानी मांगा। जब वह घर के अंदर जाने लगीं तो एक युवक ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया और दूसरे युवक ने उनके कानों से सोने की बालियां छीन लीं।
इसके बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केला देवी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक पर सवार तीन युवकों की फुटेज कैद मिली।
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर सवार महिलाओं का पीछा कर रहे थे
फुटेज देखने पर ऐसा लग रहा है कि तीनों युवक ई-रिक्शा में सवार महिलाओं का पीछा कर रहे थे लेकिन वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके। ई-रिक्शा में सवार चार महिलाएं किसी काम से सिरसा आई थीं। शहर से गांव लौटी थीं। बाइक पर सवार तीनों युवक शहर से ही ई-रिक्शा का पीछा करते हुए गांव में पहुंच गए। महिलाएं ई-रिक्शा से नीचे उतर का अपने घर में चली गईं। बाद में तीनों युवकों ने घर के बाहर मौजूद केला देवी को अपना निशाना बनाया।
जांच अधिकारी लेखराज का कहना है कि वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।